{"_id":"69580660146365e70e073438","slug":"police-raided-gurunanakpura-locality-at-night-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146347-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस ने गुरुनानकपुरा मोहल्ले में रात में मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस ने गुरुनानकपुरा मोहल्ले में रात में मारे छापे
Fri, 02 Jan 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
धमकी मिलने के बाद शिकायत देने पहुंचे महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह
फतेहाबाद। गुरुनानकपुरा मोहल्ले में वीरवार रात साढ़े 10 बजे के बाद पुलिस की टीमों ने एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में घरों में छापे मारे। टीम घरों में खड़ी गाड़ियों की भी तलाशी ली। तलाशी में टीम को घरों से कुछ नहीं मिला पर गलियों में खाली पड़े रेपर और सिरिंज मिली।
दूसरी तरफ इस कार्रवाई के बाद नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह को शुक्रवार दोपहर को जान से मारने की धमकी मिल गई। भवानी सिंह ने ही गुरुनानकपुरा मोहल्ले में कुछ महिलाओं पर नशा बेचने के आरोप लगाए थे। भवानी सिंह के अनुसार दोपहर करीब एक बजे गांव बोसवाल में स्थित उनके घर में गुरुनानकपुरा की महिलाएं पहुंची और धमकी दी। इस दौरान वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी गई है।
-
25 पुलिसकर्मियों ने घरों की तलाशी ली
नशे के खिलाफ पुलिस ने वीरवार रात को गुरुनानकपुरा मोहल्ला में अभियान चलाया। एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में करीब 25 पुलिसकर्मियों ने कई घरों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों को गली में सिरिंज और खाली रेपर पड़े मिले। गुरुनानकपुरा मोहल्ले में नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें पुलिस विभाग के पास पहुंच रही थी। साथ ही सूचना मिल रही थी कि रतिया रूट पर गांवों में भी नशीले पदार्थों की सप्लाई हो रही है। इस सप्लाई चेन के तार गुरुनानकपुरा मोहल्ला से जुड़े हुए हैं इसलिए यहां तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
-
घरों के बाहर लगे हैं कैमरे
गुरुनानकपुरा मोहल्ला में जिस गली में पुलिस पहुंची, वहां घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए मिले। बताया जा रहा है कि नशीले पदार्थ बेचने वालों ने अपने घरों के बाहर चारों तरफ कैमरे लगवा रखे हैं। इससे पुलिस या किसी के भी आने पर उन्हें तत्काल भनक लग जाती है। इसके बाद सारा सामान छुपा दिया जाता है।
-
गुरुनानकपुरा मोहल्ला में सर्च अभियान चलाया गया। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान गली में रेपर और सिरिंज पड़ी मिली हैं। टीम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-दिव्यांशी सिंगला, एएसपी