{"_id":"66957fec2aae28cf250937b7","slug":"police-raided-four-marla-colony-detained-many-youths-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-119487-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चार मरला कॉलोनी में पुलिस ने मारा छापा, कई युवकों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चार मरला कॉलोनी में पुलिस ने मारा छापा, कई युवकों को हिरासत में लिया
Tue, 16 Jul 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में हिरासत में लिए गए युवकों को बस में ले जाती हुई पुलिस टीम
फतेहाबाद। शहर के चार मरला कॉलोनी में मुख्य रोड पर सोमवार शाम को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पहली मंजिल पर बनी एक दुकान में छापा मारा। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शक के आधार पर करीब 15 युवकों को हिरासत में लिया है। दुकान के बाहर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। जिन्हें पुलिस की टीम ने कब्जे में लिया है। कार्रवाई के दौरान शहर थाना पुलिस और सीआईए टीम मौजूद रही।
हिरासत में लिए गए युवकों पुलिस बस में लेकर गई। कार्रवाई के दौरान चार मरला कॉलोनी में हड़कंप की स्थिति रही। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि करीब दो माह से ऊपर बनी दुकानों में युवकों का आना-जाना था। युवक यहां क्या कर रहे थे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमरे किराए पर लेकर 25 से 30 युवकों के रहने और नशा करने और बाजार में हुड़दंगबाजी करने की सूचना मिल रही थी। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है। युवकों से अभी पूछताछ जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में भर में पुलिस ने की नाकेबंदी, जांचे वाहन
जिले भर में पुलिस ने सोमवार को करीब 20 जगहों पर नाकेबंदी करके वाहनों की जांच की। पुलिस को बिना नंबर प्लेट वाहनों पर फोकस रहा। शहर फतेहाबाद में भी जवाहर चौक, लालबत्ती चौक, भट्टू रोड पर मिनी बाइपास पर पुलिस ने नाकेबंदी की और वाहनों की जांच की। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह खुद मौजूद रहे। प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाहनों पर नजर है। वारदात में जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है वह बिना नंबर प्लेट की होती है ताकि ट्रेस न किया जा सके। इसके चलते ऐसे वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पिछले माह रंजिश में हुई हत्या और फिर तोडफ़ोड़ पुलिस के लिए बनी थी सिरदर्द
पिछले माह 15 जून को काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में बलराज उर्फ बल्लू षडयंत्रकारी था। पूछताछ में सामने आया था कि वर्ष 2019 में बलराज उर्फ बल्लू और बलराज उर्फ गोली में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में बलराज उर्फ बल्लू की टांग तोड़ दी गई थी, इसी रंजिश में बलराज उर्फ गोली की हत्या की गई। मामले में 13 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गोली की हत्या के बाद गुस्साए कुछ युवकों द्वारा तोडफ़ोड़ भी की गई थी। दोनों मामले पुलिस के लिए कई दिनों तक सिरदर्द भी रहे है।