फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police raid spa centre, arrest four people including manager and eight girls

Fatehabad News: स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, मैनेजर सहित 4 लोग व 8 युवतियां भी काबू

Tue, 29 Sep 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Police raid spa centre, arrest four people including manager and eight girls
फतेहाबाद। शहर के सेक्टर तीन में चल रहे स्पा सेंटर से पकड़ी गई युवतियों को लेकर जाती पुलिस। संवा
फतेहाबाद। सेक्टर तीन में मंगलवार दोपहर को पुलिस ने क्रिस्टल स्पा सेंटर में छापा मारा। टीम को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य चल रहे हैं। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से मैनेजर सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके से आठ लड़कियों पकड़ी हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मैनेजर महताब सिंह निवासी देवीपुरा, जिला नीमच, मध्य प्रदेश, स्पा सेंटर संचालक बलवंत शर्मा उर्फ बलराज निवासी गांव कालवास, जिला हिसार, राजकुमार निवासी ढाणी सरजा, सूर्यकांत निवासी भट्टू कलां, तथा चंद्रमोहन निवासी कुकड़ावाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि टीम ने मौके से आठ लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर संचालक बलवंत शर्मा उर्फ बलराज मौके पर मौजूद नहीं मिला। मैनेजर ही स्पा सेंटर की देखरेख कर रहा था। बरामद की गई लड़कियां अलग-अलग राज्यों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर मंगलवार को पुलिस ने सेंटर पर कार्रवाई की। मौके से मालिक नहीं मिला लेकिन मैनेजर मौजूद था। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

फतेहाबाद। शहर के सेक्टर तीन में चल रहे स्पा सेंटर से पकड़ी गई युवतियों को लेकर जाती पुलिस। संवा

फतेहाबाद। शहर के सेक्टर तीन में चल रहे स्पा सेंटर से पकड़ी गई युवतियों को लेकर जाती पुलिस। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed