फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police of three districts with sniffer dogs searched from water tank in the houses to utensils in the kitchen

खोजी कुत्तों के साथ तीन जिलों की पुलिस ने घरों में पानी की टंकी से लेकर रसोई में बर्तन तक खंगाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police of three districts with sniffer dogs searched from water tank in the houses to utensils in the kitchen
फतेहाबाद में एक घर में प्रवेश करती डॉग स्कवायड टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नशा तस्करी को लेकर जिला सुर्खियों में है, महिलाएं तक नशा तस्करी से जुड़ी हुई हैं। नशे को लेकर शनिवार को पुलिस विभाग की तरफ से फतेहाबाद शहर के संदिग्ध क्षेत्रों में अब तक सबसे बड़ा सर्च अभियान चलाया गया। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने स्थानीय पुलिस टीम और डॉग स्कवायड टीम को साथ लेकर संदिग्ध घरों में जाकर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला से 25 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन और युवक से 380 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो डीएसपी प्रदीप यादव के नेतृत्व में हिसार-सिरसा जिले की पुलिस के अलावा फतेहाबाद से एंटी नारकोटिक्स टीम इंचार्ज सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश व चौकी इंचार्ज समेत करीब पांच सौ पुलिसकर्मियों ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला, इंद्रपुरा मोहल्ला, रतिया चुंगी, शक्ति नगर क्षेत्र में संदिग्ध घरों में जाकर चेकिंग की। इस दौरान डॉग स्कवायड टीम भी मौजूद रही। भारी संख्या में पुलिस टीम के सर्च अभियान को लेकर एक बार संबंधित क्षेत्रों में खलबली मच गई। कार्रवाई के दौरान गुरुनानकपुरा निवासी महिला कमलजीत को काबू कर उसके पास से 25 ग्राम 20 मिली ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा विचार आश्रम मंदिर रोड निवासी हैप्पी नाम के युवक को 380 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चौबारों की छत पर चढ़कर देखी पानी की टंकी
हरियाणा स्टेट एंटी नारकोटिक्स टीम ने करीब 6 टीमों का गठन किया। इन टीमें ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला, शक्ति नगर व रतिया चुंगी, इंद्रपुरा मोहल्ला क्षेत्र के संदिग्ध घरों में जाकर चेकिंग की। टीम ने घरों में छतों पर रखी पानी की टंकियां, रसोई के बर्तन, कमरों में बेड तक को जांचा। इसके अलावा स्टोर में अलमारियों तक की चेकिंग की गई। सर्च अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा मोहल्ला और रतिया चुंगी क्षेत्र में होती है सबसे ज्यादा तस्करी
शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ला और रतिया चुंगी क्षेत्र में नशा तस्करी सबसे ज्यादा होती है। नशा तस्करी के आरोप में इसी क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा पकड़े जा रहे हैं, महिलाएं भी नशा तस्करी में शामिल हैं। कई ऐसे परिवार भी हैं, जिनके सभी सदस्य नशा तस्करी से जुड़े हैं।
नशा तस्करों को कड़ा संदेश देने का प्रयास
दरअसल, यह सारी कार्रवाई नारकोटिक्स ब्यूरो के प्रदेश प्रभारी एडीजीपी श्रीकांत जाधव के निर्देशों पर हुई है। इस कार्रवाई के जरिये नशा तस्करों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया गया है। सूत्रों की मानें तो नारकोटिक्स ब्यूरो ऐसी ही छापेमार कार्रवाई भविष्य में भी जारी रखेगा।
2018 से अब तक 1150 लोग पहुंचे नशा छोड़ने
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र चल चल रहा है। मई 2018 में नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत हुई थी। 2020 में कोरोना महामारी के चलते करीब 18 माह तक नशा मुक्ति केंद्र बंद रहा है। नशा मुक्ति केंद्र में अब तक करीब 1150 लोग नशा छोड़ने के लिए दाखिल हो चुके हैं।
कोट
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा मोहल्ला में सर्च अभियान चलाया गया। यहां पर उन घरों को सर्च किया गया जो कि नशा कारोबार से जुड़े हुए हैं। टीम को सफलता भी मिली है, ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

-प्रदीप यादव, डीएसपी

फतेहाबाद में नशा रोकने के लिए सर्च अभियान के दौरान मौजूद डीएसपी प्रदीप यादव।

फतेहाबाद में नशा रोकने के लिए सर्च अभियान के दौरान मौजूद डीएसपी प्रदीप यादव।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद में नशा तस्करी रोकने के लिए घरों में पानी की टंकियों की जांच करते पुलिसकर्मी।

फतेहाबाद में नशा तस्करी रोकने के लिए घरों में पानी की टंकियों की जांच करते पुलिसकर्मी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed