{"_id":"695c00f5dc46686b6d08822a","slug":"police-issued-1639-no-parking-challans-in-a-year-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-146514-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस ने एक साल में नो-पार्किंग के काटे 1639 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस ने एक साल में नो-पार्किंग के काटे 1639 चालान
Mon, 05 Jan 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
थाना पार्किेग के सामने धर्मशाला रोड के मोड़ पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग के बीच सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। स्रोत संवाद
फतेहाबाद। शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन सड़क जाम और अव्यवस्था जस की तस बनी हुई है। साल 2025 में नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ 1639 चालान काटे गए, लेकिन बाजारों में भीड़ और वाहन खड़े रहने की समस्या कम नहीं हुई।
पुलिस विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में नो-पार्किंग के बोर्ड के बावजूद वाहन बेतरतीब खड़े किए जा रहे थे। प्रशासन ने चालानों के माध्यम से लाखों रुपये का राजस्व वसूल किया, लेकिन इसका उद्देश्य सड़कों को जाम मुक्त करना अभी तक पूरा नहीं हो पाया।
स्थानीय व्यापारी और नागरिक शिकायत कर रहे हैं कि नियमों का पालन केवल चालानों तक सीमित रह गया है। बाजारों और मुख्य मार्गों में वाहन खड़े होने के कारण पैदल चलने वालों और अन्य वाहनों को लगातार असुविधा झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल राजस्व वसूलने के बजाय प्रभावी रणनीति अपनाकर ट्रैफिक व्यवस्थाओं में सुधार करे।
विज्ञापन
-- --
बाजारों में हर कदम पर ब्रेक
शहर के मुख्य बाजार, जैसे जवाहर चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड और लाल बत्ती चौक के आसपास की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि लोग अपनी गाड़ियां और दोपहिया वाहन दुकानों के बिल्कुल सामने बीच सड़क पर खड़ी कर देते हैं। इससे न केवल पैदल चलने वालों को परेशानी होती है, बल्कि एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं का निकलना भी दूभर हो जाता है।
-- -
पुलिस चालान तो काटती है, लेकिन जब तक स्थायी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी और लोगों की मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक जाम से मुक्ति मिलना असंभव है।
- विकास कुमार, स्थानीय दुकानदार
-- --
यातायात पुलिस की ओर से बाजारों में बीच सड़क पर खड़े वाहनों के चालान किए जाते हैं। साथ ही क्रेन के माध्यम से यातायात बाधित करने वाले वाहनों को हटाया जाता है।
- जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस फतेहाबाद।