फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police involvement in Operation Jeevan Jyoti, drug addicts involved in treatment

Fatehabad News: पुलिस की सक्रियता से नशा पीड़ित उपचार के लिए हुए तैयार

Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police involvement in Operation Jeevan Jyoti, drug addicts involved in treatment
फतेहाबाद में लोगों को नशे को लेकर जागरूक करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत पुलिस नशे के खिलाफ लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इस अभियान का उद्देश्य केवल नशे पर नियंत्रण करना ही नहीं, बल्कि नशा पीड़ितों को उपचार और पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।
विज्ञापन

इसी के तहत एसआई सुंदर के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने स्वामी नगर और अशोक नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने लोगों से संवाद कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी और दूर रहने का संदेश दिया। अभियान के दौरान 6 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इन सभी की मौके पर ही काउंसिलिंग कर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

थाना भट्टू और थाना रतिया की ईआरवी टीमों ने लाए गए एक-एक नशा पीड़ित को डॉक्टरों से संपर्क कर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और रतिया में भर्ती करवाया। वहीं टोहाना डिवीजन में सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत सर्वे और संपर्क अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इंदिरा कॉलोनी, वार्ड तीन में किए गए सर्वे के दौरान तीन नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इन सभी की काउंसिलिंग कर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed