फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police increased the security of the house of the victim's family in Dhani Bhojraj

Fatehabad News: गांव ढाणी भोजराज में घरेलू सामान नहीं देने पर तीन दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police increased the security of the house of the victim's family in Dhani Bhojraj
भूना के ढाणी भोजराज में अनुसूचित जाति के साधु राम के घर के बाहर पुलिस बल तैनातसंवाद - फोटो : संवाद
भूना। ढाणी भोजराज गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह मामले में युवक सचिन के परिवार का सामाजिक बहिष्कार के दौरान किराना दुकान का सामान नहीं देने पर रविवार को पुलिस ने तीन दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना क्रम से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर गिरफ्तारी की है। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सामाजिक बहिष्कार एवं एससी/एसटी एक्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए दुकानदारों में रोहताश मित्तल व मुकेश मित्तल तथा रामप्रसाद जांगडा शामिल हैं। वहीं गांव में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं। इधर, ढाणी भोजराज के सामान्य बिरादरी के राजबीर सिंह ने शनिवार देर शाम पुलिस में शिकायत देकर उसके परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राजबीर सिंह ने बताया कि अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले सचिन के चाचा काला उर्फ नरेंद्र को दुकान निर्माण के दौरान दो दिन के लिए दिहाड़ी मजदूरी पर लगा लिया था। उसे अनुसूचित जाति के साधुराम के पारिवारिक सदस्यों का सामाजिक बहिष्कार से संबंधित कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए उसने अनजाने में अपनी दुकान निर्माण में 2 दिन के लिए मजदूरी करने के लिए लगा लिया था, लेकिन कुछ लोगों ने उनका भी गांव में सामाजिक बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह दुकानदार मुकेश मित्तल व कृष्ण तथा मदनलाल की अलग-अलग दुकानों पर सामान लेने गया तो उसे सामान देने से मना कर दिया और बताया गया कि तुम्हारा भी सामाजिक बहिष्कार हो चुका है, इसलिए हम आपको कोई भी समान नहीं दे सकते। जिसमें चौकीदार रमेश कुमार भी शामिल है। शिकायतकर्ता ने सामाजिक बहिष्कार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

-अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक के परिवार की बढ़ी सुरक्षा

ढाणी भोजराज में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने को लेकर युवक के परिवार का स्वयंभू पंचायत ने गांव में सामाजिक बहिष्कार करने और गांव छोड़ने की धमकी देने के बाद उपजे विवाद को लेकर शनिवार देर शाम को पीड़ित परिवार की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस कर्मियों को युवक के घर के बहार तैनात किया गया है।

- आईआरबी की बटालियन पहुंची

रविवार को डीएसपी जयपाल सिंह व डीएसपी कुलवंत सिंह तथा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के साथ-साथ पुलिस स्टेशन भूना में बड़ी संख्या में पूरे दिन अतिरिक्त फोर्स तैनात रही। जबकि देर शाम को भूना में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आईआरबी की बटालियन पहुंची।


-डीएसपी ने दुकानदारों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले

वहीं मामले में शनिवार को शिकायतकर्ता साधु राम के बयान पर 9 नामित व 50 अन्य लोगों के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट(3) के तहत अभियोग दर्ज होने के बाद मामले की जांच को लेकर डीएसपी जयपाल सिंह ढाणी भोजराज पहुंचे। डीएसपी ने घरेलू सामान नहीं देने वाले दुकानदारों की दुकानों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed