फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police freeze drug trafficker's assets worth

Fatehabad News: पुलिस ने नशा तस्कर की 50 लाख की संपत्ति कराई फ्रीज

Fri, 21 Aug 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police freeze drug trafficker's assets worth
टोहाना। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी संजय कुमार की करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई है। इसमें 45 लाख रुपये का रिहायशी मकान और करीब पांच लाख रुपये की कार शामिल है। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ (1) के तहत हुई।
विज्ञापन

एसपी निकिता खट्टर के नेतृत्व में गुप्ता कॉलोनी निवासी संजय कुमार पर यह कार्रवाई की गई। तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर कर्ता (संपत्ति जब्ती) अधिनियम, 1976 (एसएएफईएमए) की तरफ से 17 जुलाई को संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी हुआ था। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी ने 17 अगस्त को इसे मंजूरी दी।
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद आरोपी अब संपत्ति बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकेगा। सीआईए प्रभारी अजय कुमार की टीम ने 31 मई को शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। केस नंबर 159 में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। आरोपी से 6.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल फतेहाबाद ने आरोपी की आय और बैंक खातों की जांच की। इसमें सामने आया कि संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई है। पुलिस अब नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर भी कार्रवाई करेगी।

एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि नशे की कमाई से संपत्ति बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed