फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police caught two smugglers with 409 grams of opium

Fatehabad News: पुलिस ने दो तस्करों को 409 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police caught two smugglers with 409 grams of opium
फतेहाबाद। शहर के हांसपुर रोड पर हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने कार सवार दो युवकों को 409 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आरोपी तस्कर ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मामले में शहर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी गांव काजलहेड़ी निवासी कुलदीप सिंह और अजय के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो यूनिट की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वामी ढाबा से आगे हांसपुर रोड की तरफ कार में बैठे दो युवकों के पास अफीम है और ग्राहक का इंतजार कर रहे है। टीम ने मौके पर दबिश देकर कार सवार दो युवकों को काबू कर लिया। मौके पर मिले युवक काजलहेड़ी निवासी कुलदीप और अजय की नियम अनुसार तलाशी ली गई। टीम को कुलदीप के पास से लिफाफे में अफीम बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed