{"_id":"6781fefb1629f5cfaa0d08ce","slug":"police-arrived-on-complaint-of-gambling-former-home-guard-started-quarreling-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127620-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जुआ खेलने की शिकायत पर पहुंची पुलिस, पूर्व होमगार्ड ने किया झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जुआ खेलने की शिकायत पर पहुंची पुलिस, पूर्व होमगार्ड ने किया झगड़ा
Sat, 11 Jan 2025 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:04 PM IST
विज्ञापन
भूना। गांव ढाणी गोपाल में जुआ खेलने की शिकायत मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम के साथ पूर्व होमगार्ड, उसके बेटे और 8-10 अन्य लोगों ने झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम के साथ झगड़ा करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
हालांकि, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव में जुआ खेल रहे लोगों पर छापा मारा तो उक्त लोग वहां आ गए और पुलिस टीम के साथ बदसलूकी करने लगे। ईआरवी नंबर 216 गाड़ी में तैनात सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि वीरवार रात्रि को करीब सवा 10 बजे उन्हें कंट्रोल रूम पंचकूला से सूचना प्राप्त हुई। सूचना में ढाणी गोपाल गांव में कुछ अज्ञात 10-12 लोगों के जुआ खेलने की बात थी। उन्हें दिए गए फोन नंबर पर गांव में जाकर संपर्क करने के आदेश दिए गए।
सूचना पर वह तुरंत चालक एसपीओ करनैल सिंह के साथ गांव ढाणी गोपाल पहुंचे तो पूर्व होमगार्ड रघुबीर सिंह, उसका लड़का अक्षय और 8-10 अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ बेवजह झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर अतिरिक्त हो गए और सभी आरोपी मौके से भागने लगे। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि इस दौरान रघुवीर सिंह व उसके लड़के अक्षय ने कहा कि आज तो तुम बच गए, अगली बार गांव में आए तो तुम्हें जान से मार देंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमने पहले भी कई पुलिसवालों को पीटा है, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर ने घटना की उसी समय उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने वीरवार को आरोपी रघुबीर सिंह, अक्षय और 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि ढाणी गोपाल में डायल 112 गाड़ी के चालक व प्रभारी के साथ झगड़ा करने की शिकायत मिली थी। झगड़े में पूर्व होमगार्ड व उसके बेटे पर सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।