{"_id":"6955616c20f3ac660e071b56","slug":"police-are-conducting-character-verification-door-to-door-so-theres-no-need-to-visit-the-police-station-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-146224-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस घर-घर कर रही चरित्र सत्यापन, नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस घर-घर कर रही चरित्र सत्यापन, नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर
Wed, 31 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद । फतेहाबाद पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही है। एसपी सिद्धांत जैन के निर्देश पर अब चरित्र सत्यापन प्रक्रिया में सुधार करते हुए घर-घर जाकर सत्यापन की व्यवस्था लागू की गई है। पुलिसकर्मी सीधे आवेदक के घर पहुंचकर लोकेशन, आवास और फोटो सहित सत्यापन करते हैं। इससे नागरिकों को थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समय की बचत भी होती है। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है।
एसपी सिद्धांत जैन के अनुसार वर्ष 2024 में पासपोर्ट से जुड़े 12,374 आवेदनों में से 11,740 का निपटारा किया गया। वर्ष 2025 में प्राप्त 13,874 आवेदनों का समयबद्ध और निष्पक्ष सत्यापन कर संबंधित विभागों को भेजा गया। सरकारी और निजी नौकरियों से जुड़े 9,632 मामलों में से 9,617 का सत्यापन किया गया, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार प्रक्रिया में राहत मिली। इसके अतिरिक्त जिले में 2,050 किरायेदारों का चरित्र सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की गई।
एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही जानकारी प्रदान करें, किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराएं और बिचौलियों से दूर रहें। इस पहल से फतेहाबाद में चरित्र सत्यापन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और विश्वसनीय बन गई है।