फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pole collapses; 3 people, including a police officer, injured

Fatehabad News: खंभा गिरा, पुलिसकर्मी सहित 3 लोग घायल

Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pole collapses; 3 people, including a police officer, injured
बिजली के गिरे पोल को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
टोहाना। लक्कड़ बाजार में वीरवार देर रात बिजली का खंभा टूटकर दुकान पर जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं और एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

पोल गिरने के कारण बक्शी गली, लक्कड़ मार्केट, घंटाघर चौक, आर्य समाज मंदिर के सामने वाली गली और जवाहर गली समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दुकानदार गौरव ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे पोल में स्पार्किंग हुई और इसके बाद वह टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साल भी इसी पोल के गिरने की घटना हो चुकी है। उनके अनुसार तारों का अधिक लोड और खंभों के बीच ज्यादा दूरी इसकी मुख्य वजह है। उन्होंने लक्कड़ बाजार में अतिरिक्त पोल लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे के बाद स्कूल बसों और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार में पोल गिरा होने के कारण आवागमन बंद रहा और लोगों को जवाहर गली से होकर जाना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से काम भी प्रभावित हुए। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed