{"_id":"5925cb034f1c1be45b536757","slug":"pndt-act-accuse-for-police-man-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनडीटी एक्ट केस में फंसाने के आरोपों से घिरे चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनडीटी एक्ट केस में फंसाने के आरोपों से घिरे चार पुलिसकर्मी निलंबित
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 24 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनडीटी एक्ट केस मामले में सुनाम के एक चिकित्सक को कथित तौर पर फंसाने के मामले में पुलिस विभाग ने रिश्वत लेने के आरोपी चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले में आईजी हिसार रेंज के आदेशों के बाद ही निलंबन की कार्रवाई की है। डीएसपी गुरदयाल ने चारों पुलिसकर्मियों एचसी हरदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह, ईएचसी विरेंद्र सिंह और राजेश को निलंबित करने की पुष्टि की है। शिकायतकर्ता पातड़ा निवासी अशोक ने कुछ स्थानीय नेताओं एवं पूर्व एसपी पर भी उससे उगाही करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर रखी है, अगली सुनवाई 21 जुलाई को है। इसी मामले में हाईकोर्ट ने फतेहाबाद पुलिस को भी निर्देश जारी किए हैं कि वो शिकायतकर्ता को सुरक्षा प्रदान करे। जिसके बाद फतेहाबाद पुलिस के दो जवान शिकायतकर्ता की सुरक्षा में तैनात हैं। शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने आरोप लगाया था कि उसे पीएनडीटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे लाखों रुपये मांगे गए। इस संबंध में उन्होंने विडियो और ऑडियो क्लिप सहित शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सौंपी थी और बीते दिनों हाईकोर्ट में भी याचिका डाली थी। अनिल विज ने डीजीपी को जांच का जिम्मा दिया था तो वहीं डीजीपी ने हिसार रेंज को जांच सौंप दी थी। इस जांच के दौरान ही आईजी हिसार अमिताभ ढिल्लों की ओर से फतेहाबाद पुलिस को चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए गए जिसके बाद मंगलवार को ही फतेहाबाद पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने एचसी हरदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह, ईएचसी विरेंद्र सिंह और राजेश को निलंबित कर दिया।
आईजी के आदेशों पर एचसी हरदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह, ईएचसी विरेंद्र सिंह और राजेश को सस्पेंड किया गया है। पीएनडीटी एक्ट मामले में उक्त कर्मियों की भूमिका गलत पाई जा रही है, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी गुरदयाल सिंह