फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   PMShri Vidyalaya's student Diksha's project for farmers selected for national competition

Fatehabad News: पीएमश्री विद्यालय की छात्रा दीक्षा का किसानों के लिए बनाया गया प्रोजेक्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
PMShri Vidyalaya's student Diksha's project for farmers selected for national competition
अपना प्रोजेक्ट दिखाती पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजुवाला की छात्रा दीक्षा। 
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय इंस्पायर अवाॅर्ड मानक 2022-23 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजुवाला की छात्रा दीक्षा पुत्री संदीप कुमार ने किसानों के लिए गजब का प्रोजेक्ट बनाया और उसे राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया है। छात्रा दीक्षा अब राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में वह टॉप 60 में आती है तो जापान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। दीक्षा को यह उपलब्धि किसानें के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट पर मिली है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में फतेहाबाद जिले के तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से दीक्षा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ। प्रदेश से कुल 6 विद्यार्थी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दीक्षा की इस उपलब्धि से स्कूल के प्रधानाचार्य जयसिंह गोदारा ने बताया कि हमारे विद्यार्थी हर वर्ष इंस्पायर के लिए चयनित होते हैं। पिछले वर्ष भी स्कूल के एक विद्यार्थी विशाल पुत्र कृष्ण कुमार का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। जिसमें उसने हाइट एडजेस्टेबल बैंच बनाया था।
विज्ञापन

खेत में स्प्रे के दौरान किसान को धूप और बारिश से बचाएगा स्प्रेयर
किसानों के लिए एक ऐसा स्प्रेयर तैयार किया। जिसके साथ हम एक छतरी जोड़ सकते हैं। यह किसान को धूप तथा बारिश से बचाती है। छतरी को स्प्रेयर के साथ लगाने के लिए लोहे की एक पत्ती स्प्रेयर के साथ लगाई है जिसके ऊपर एक होल्डर लगा हुआ है इस होल्डर के अंदर छतरी को लगा सकते हैं। इस छतरी को जरूरत पड़ने पर लगाया जा सकता है और जब जरूरत नहीं है तो इसको हटा सकते हैं। इस स्प्रेयर के साथ पत्ती लगाते वक्त इस चीज का ध्यान रखा गया है कि स्प्रेयर का वजन ज्यादा न बढ़े। यदि हम इस तरीके के स्प्रेयर किसानों के लिए तैयार करते हैं तो इसकी कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। दीक्षा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विज्ञान के प्राध्यापकों को दिया। जिन्होंने उसे इस प्रोजेक्ट के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें रसायन विज्ञान प्रवक्ता विनोद कुमार ने इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए उसका मार्गदर्शन किया तथा अवतार सिंह, मनजीत सिंह तथा प्रदीप ने उन्हें प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता 14-15 मार्च को ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए इन विद्यार्थियों का हुआ चयन :
जिला विद्यार्थी
करनाल आदित्य
कनक झज्जर
शुभम गुरुग्राम
दीक्षा फतेहाबाद
प्रणातिक फरीदाबाद
ओंशी करनाल
कोट
वर्ष 202-23 में इंस्पायर मानक अवाॅर्ड के लिए 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। ऑनलाइन ही जिला स्तरीय और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुआ। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिसमें जिले की छात्रा दीक्षा भी शामिल है जो कि राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed