फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   PM Jan Aushadhi Kendra closed for 3 months due to repair work, patients forced to pay high prices

Fatehabad News: मरम्मत कार्य के चलते 3 माह से बंद पीएम जन औषधि केंद्र, महंगे दाम चुकाने को मजबूर मरीज

Sat, 29 Nov 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
PM Jan Aushadhi Kendra closed for 3 months due to repair work, patients forced to pay high prices
नागरिक अस्पताल में बंद पड़ा पीएम जन औषधी केंद्र। संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मरम्मत कार्य के चलते प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र करीब तीन माह से बंद पड़ा है। यह केंद्र लोगों को 70 प्रतिशत तक की छूट पर दवाइयां उपलब्ध कराता हैं। इसके बंद होने से लोगों को बाहर से दवाइयां महंगी दरों पर खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र के बंद होने से ज्यादातर परेशानी गरीब मरीजों को हो रही है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से उन्हें जो 70 फीसदी की छूट पर दवाइयां मिल जाती है। अगर किसी को 1000 रुपये की दवाई लेनी है तो वहीं दवाइयां यहां से मात्र 300 रुपये में मिल जाती है। अब यहीं दवाइयां बाहर की निजी मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल बने दवाखाना में बहुत सी दवाइयां ऐसी हैं जिनका स्टॉक खत्म हो चुका है। मरीजों को अगर 10 प्रकार की दवाई लिखी जाती है तो इसमें से तीन से चार दवाइयां बाहर से लेनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेरी शुगर और बीपी की दवा प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र से लेने पर 600 रुपये का खर्च आता था। जन औषधि केंद्र बंद होने के बाद अब 1500 रुपये से ज्यादा लग रहे हैं। ऐसे में मुझे पिछले तीन महीनों से परेशानी हो रही है।

-रमेश कुमार, निवासी माजरा।
---
मैं नागरिक अस्पताल में एलर्जी की दवाई लेने पहुंची हूं। डॉ. प्रीत कौर ने मुझे 5 प्रकार की दवाई लिखी हैं, इसमें से मुझे मात्र तीन ही दवाइयां अस्पताल से मिली हैं। बाकी दो प्रकार की दवाइयां बाहर एक निजी मेडिकल से ली हैं, जो की मुझे 400 रुपये की मिली है। जबकि प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र से यहीं दवाई में मुझे मात्र 120 रुपये में मिल जाती थी।
-मीरा, निवासी फतेहाबाद।
:: अस्पताल का मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. बुधराम रंगा, सीएमओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed