फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Plenty of problems in the city, DMC had to be made aware by writing a letter to the MLA

शहर में समस्याओं का अंबार, विधायक को पत्र लिखकर डीएमसी को करवाना पड़ा अवगत

Wed, 30 Jun 2021 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Plenty of problems in the city, DMC had to be made aware by writing a letter to the MLA
शहर के बीचोंबीच बने डिवाइडर की बदहाल स्थिति। - फोटो : Fatehabad
शहर की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करवाने को लेकर भी प्रशासन गंभीर नहीं है। शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। अधिकारियों की अनदेखी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परेशानियों से जूझ रहे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विधायक दुड़ाराम को जिला प्रशासन व जिला नगर आयुक्त को पत्र लिखना पड़ा है। विधायक ने पत्र लिखकर समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया है। विधायक ने इन अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी आग्रह किया है कि समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई करें।
विज्ञापन

विधायक के अनुसार शहर के बीच में से गुजर रही मुख्य सड़क का डिवाइडर पुराना हो गया है, इसे नया बनाने की जरूरत है। इसी तरह सेतिया पैलेस से बाईपास तक, मताना मोड़ से धांगड़ बाईपास तक नया डिवाइडर बनवाया जाए। शहर के प्रवेश द्वार पर स्वागत गेट बनवाया जाए। मताना रोड से नगर परिषद सीमा तक स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। शहीद मदनलाल धींगड़ा चौक का निर्माण करवाया जाए। विचार आश्रम चौक का निर्माण, शहर में चौकों की सुंदरता बढ़ाने, ताऊ देवीलाल मार्केट में नए फव्वारे लगवाने, फव्वारा चौक का नवनिर्माण करवाने, शहर के सभी डिवाइडरों पर नए खंभे व नई स्ट्रीट लाइट लगवाने, शहर के मिनी बाईपास पर स्ट्रीट लाइट व खंभे लगवाने, शहर का नया क्षेत्र बढ़ाने पर शामिल हुए हरनाम सिंह कॉलोनी, हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, एकता कॉलोनी व कालीदास कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगवाने, शहर के भूना रोड से बाईपास व रतिया रोड पर नया डिवाइडर बनवाने, भोडिया रोड पर नगर परिषद सीमा तक डिवाइडर बनवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शहर के शौचालयों की सफाई और पार्कों की सुंदरता बढ़ाने की भी मांग
विधायक ने बदहाल स्थिति में पड़े शहर के शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुधारने और शहर के सभी पार्कों में फव्वारे लगवाकर उनकी सुंदरता बढ़ाने की भी मांग की गई है। इसके अलावा शहर का जो क्षेत्र वैध हो चुका है, उसको भी विकसित करने के लिए प्लान बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आग्रह किया था कि सरकारी योजनाओं के अनुसार विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इसलिए जिला प्रशासन व सरकार को पत्र के माध्यम से विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया गया है।

दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद।
कोट
शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से न सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई है और न ही ट्रैफिक सिस्टम सुधारा गया है। अधिकारियों को गंभीरता दिखाने की जरूरत है।
हरदीप सिंह, अध्यक्ष, जिंदगी संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed