फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Players Sumita and Jyoti selected for Senior Hockey Camp

खिलाड़ी सुमिता और ज्योति का सीनियर हॉकी कैंप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Players Sumita and Jyoti selected for Senior Hockey Camp
सुमिता नैन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले की हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी कहलाए जाने वाले गांव बैजलपुर की दो बेटियों सुमिता नैन और ज्योति बिड़ासर का इंडिया सीनियर हॉकी कैंप में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी सोमवार से बेंगलुरू में शुरू होने वाले शिविर में भाग लेंगी।
विज्ञापन

इन दोनों सहित 33 खिलाड़ी इस शिविर में भाग लेंगी। वहां अगर बेहतर प्रदर्शन किया गया, तो उनका इंडियन टीम में चयन होगा। गांव के किसान परिवार की इन बेटियों ने पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते हैं। सुमिता का यह सातवां शिविर होगा। ज्योति की टीम ने झांसी में हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उसी प्रदर्शन के आधार पर इनको कैंप के लिए चुना गया है। दोनों खिलाड़ी गांव बैजलपुर में ही कोच रणसिंह राणा के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

गांव में एस्ट्रोटर्फ का न होने से खिलाड़ियों में निराशा
गांव में इतनी खेल प्रतिभा होने के बावजूद खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही है। गांव में एस्ट्रोटर्फ की लंबे समय से मांग हो रही है। आज तक कोई भी सरकारी सहायता इन प्रतिभाओं को नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना ह़ै कि हॉकी जैसे महंगे खेल को बिना किसी सरकारी सहायता के खेलना संभव नहीं है। ग्रामीण अपने स्तर पर ही कोच रण सिंह राणा को सहयोग कर रहे हैं। करीब 10 से 12 लाख रुपये की लागत से खेल का सामान मंगवाया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार गांव में खेल प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए एस्ट्रोटर्फ, हॉकी नर्सरी की सुविधा उपलब्ध करवाएं ताकि शाहाबाद की तरह इस गांव के खिलाड़ी भी टीम इंडिया में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके।

ज्योति बिड़ासर।

ज्योति बिड़ासर।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed