{"_id":"69e665ef6437c627c40b4a3a","slug":"players-showcased-their-skills-in-trials-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152338-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
Mon, 20 Apr 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए सीजेएम डॉ. गा
- फोटो : 1
फतेहाबाद। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। खो-खो और तीरंदाजी ट्रायल में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिसर में संकुल स्तरीय खो-खो ट्रायल और क्षेत्र स्तरीय तीरंदाजी ट्रायल आयोजित हुए। तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने सटीक निशानेबाजी और एकाग्रता का परिचय दिया। दूसरी ओर खो-खो ट्रायल में बालकों ने फुर्ती, संतुलन और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई रहीं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डॉ. गायत्री यादव उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय भगवान यादव भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य अनूप सिंह, उप प्राचार्य अखिलेश कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ अध्यापक मनीष देव, राजेश कुमार सिवाच, रेखा मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
शत-प्रतिशत परिणाम रहा 10वीं कक्षा का
स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत ) रहा। विद्यालय के 79 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस उपलब्धि पर मेधावियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षा जैसे कौशल विषय में विद्यालय के चार विद्यार्थियों साक्षी, नेहा रानी, आकाश व रोहित ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।