फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Players have not received cash awards in Fatehabad since 2021, players have received medals in these games

Fatehabad: वर्ष 2021 से नहीं मिला खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड, खिलाड़ी इन खेलों में प्राप्त कर चुके हैं मेडल

Tue, 02 Jan 2024 09:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Jan 2024 09:26 AM IST
सार

फतेहाबाद जिले के 39 खिलाड़ियों का कैश अवॉर्ड अभी तक रुका हुआ है। खिलाड़ी कैश अवॉर्ड का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को 28 लाख 50 हजार रुपये का अवॉर्ड सरकार की ओर से जारी किया जाना है।

विज्ञापन
Players have not received cash awards in Fatehabad since 2021, players have received medals in these games
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विभिन्न खेलों में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड वर्ष 2021 से अभी तक नहीं मिला है। कैश अवॉर्ड नहीं मिलने से खिलाड़ियों में निराशा है। जिले के 39 खिलाड़ियों को अभी तक कैश अवॉर्ड नहीं मिला है।

विज्ञापन


ज्ञात रहे कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 में घोषणा की थी कि ओलंपिक, एशियन और एशियाड को छोड़कर देश व प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कैश अवॉर्ड देने की घोषणा की थी। सरकार ने खेल नीति 2019 में संशोधन करते हुए इन अवार्डों की घोषणा की थी। नीति के तहत गोल्ड मेडल पर 25 हजार, सिल्वर पर 15 हजार और ब्रांज मेडल पर 10 हजार कैश अवाॅर्ड राशि दी जा रही है।
विज्ञापन


यह नीति 2019 से आरंभ की गई थी और 2020 में फतेहाबाद के खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड तो मिल गया, लेकिन 2021 और 22 की अवॉर्ड राशि अभी तक खिलाड़ियों को नहीं मिल पाई, जबकि वर्ष 2023 भी बीत चुका है। फतेहाबाद के खेल विभाग ने ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट भी मुख्यालय को भेजी हुई है, जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों, खेल महाकुंभ व राज्यस्तरीय खेलाें में भाग लिया था। इन खिलाड़ियों को 2023 बीत जाने के बाद भी कैश अवॉर्ड नहीं मिल पाए हैं। कुश्ती खिलाड़ी वर्षा व साइक्लिंग खिलाड़ी नीरज ने बताया कि 2020 के बाद भी उन्होंने कई इवेंट में भाग लिया है और मेडल हासिल किए हैं, लेकिन अभी तक कैश अवॉर्ड उनको भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 39 खिलाड़ियों की अटकी अवॉर्ड राशि
फतेहाबाद जिले के 39 खिलाड़ियों का कैश अवॉर्ड अभी तक रुका हुआ है। खिलाड़ी कैश अवॉर्ड का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को 28 लाख 50 हजार रुपये का अवॉर्ड सरकार की ओर से जारी किया जाना है। फतेहाबाद खेल विभाग ने कैश अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट व उनकी राशि तथा खाते मुख्यालय को भेज दिए हैं। अभी तक कैश अवॉर्ड तो नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि फरवरी माह तक खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड मिल जाए। -राजबाला, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed