फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Players did not get cash award from 2021

Fatehabad News: 2021 से नहीं मिला खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Players did not get cash award from 2021
फतेहाबाद। विभिन्न खेलों में भाग लेकर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले कैश अवॉर्ड 2021 से रुके हुए हैं। सरकार ने खिलाड़ियाें को कैश आवॉर्ड देने की घोषणा तो कर दी, लेकिन यह अभी तक खिलाड़ियों के खाते में नहीं आ पाए हैं। जिससे खिलाड़ियों में काफी निराशा है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि सरकार ने वर्ष 2022 में घोषणा की थी कि ओलंपिक, एशियन व एशियाड को छोड़कर देश व प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कैश अवॉर्ड देने की घोषणा की थी। सरकार ने खेल नीति 2019 में संशोधन करते हुए इन आवॉर्डों की घोषणा की थी। नीति के तहत गोल्ड मेडल पर 25 हजार, सिल्वर पर 15 हजार और ब्रांज मेडल पर 10 हजार कैश अवाॅर्ड राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

यह नीति 2019 से आरंभ की गई थी और 2020 में फतेहाबाद के खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड तो मिल गया, लेकिन 2021 और 22 की अवॉर्ड राशि अभी तक खिलाड़ियों को नहीं मिल पाई। जबकि वर्ष 2023 भी बीत चुका है। फतेहाबाद के खेल विभाग ने ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट भी मुख्यालय को भेजी हुई है, जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों, खेल महाकुंभ व राज्यस्तरीय खेलाें में भाग लिया था। इन खिलाड़ियों को 2023 बीत जाने के बाद भी कैश अवॉर्ड नहीं मिल पाए हैं। कुश्ती खिलाड़ी वर्षा व साइक्लिंग खिलाड़ी नीरज ने बताया कि 2020 के बाद भी उन्होंने कई इवेंट में भाग लिया है और मेडल हासिल किए हैं, लेकिन अभी तक कैश अवॉर्ड उनको भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 39 खिलाड़ियों की अटकी अवॉर्ड राशि
फतेहाबाद जिले के 39 खिलाड़ियों का कैश अवॉर्ड अभी तक रुका हुआ है। खिलाड़ी कैश अवॉर्ड का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को 28 लाख 50 हजार रुपये का अवॉर्ड सरकार की ओर से जारी किया जाना है।

---------------------------------------------------------------
फतेहाबाद खेल विभाग ने कैश अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट व उनकी राशि तथा खाते मुख्यालय को भेज दिए हैं। अभी तक कैश अवॉर्ड तो नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि फरवरी माह तक खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड मिल जाए।
-राजबाला, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed