फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Plan for sterilization of dogs started after 10 years

Fatehabad News: कुत्तों के बधियाकरण के लिए 10 साल बाद शुरू हुआ प्लान

Mon, 25 Dec 2023 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Plan for sterilization of dogs started after 10 years
आवार कुत्तों का झुंड।संवाद
फतेहाबाद।
विज्ञापन

शहर में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए 10 साल बाद कुत्तों के बधियाकरण का कार्य आरंभ होगा। स्थानीय नगर निकाय विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव पास किया है। कुत्तों के बधियाकरण के लिए एक ही स्थान पर बाड़ा बनाया जाएगा, जहां पशु पालन विभाग के चिकित्सक उनकी वैक्सीनेशन करवाएंगे।
ज्ञात रहे कि शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों की भरमार हो गई है। गली व मोहल्लों में टोलियाें में यह कुत्ते घूमते रहते हैं और कई बार लोगों को काटने को दौड़ते हैं। फतेहाबाद नगर परिषद के 27 वार्ड हैं और यहां पर आवारा कुत्तों की संख्या सैकड़ों में है। गलियों में घूमने वाले इन आवारा कुत्तों की तादाद अब लगातार बढ़ती जा रही है। करीब 10 साल पहले नगर परिषद की ओर से कुत्तों का बधियाकरण किया गया था, अब एक बार फिर इनका बधियाकरण होगा। पिछले एक साल में कुत्तों के काटने से 40 से 50 मामले भी सामने आ चुके हैं। लापजत नगर निवासी रवि नागपाल, अशोक नगर के होशियार सिंह ने बताया कि कई कुत्ते तो काफी हिंसक भी हो चुके हैं। यह रात के समय घर आ रहे लोगों को काटने के लिए दौड़ते हैं और टोलियों में रहते हैं। कुत्तों की वजह से वह अपने बच्चों को घर से बाहर भी नहीं भेजते हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद हुई सक्रिय
अब नगर परिषद इसको लेकर सक्रिय हो गई है। कुत्तों के बधियाकरण के लिए नगर परिषद ने प्रस्ताव भी पास कर दिया है। इन कुत्तों को एक स्थान पर इकट्ठा किया जाएगा, जिसके लिए शहर के आसपास गांव की जमीन देखी जा रही है। यहां पर बाड़ा बनाकर कुत्तों को वैक्सीनेशन की जाएगी। इस काम के लिए नगर परिषद एनजीओ की सहायता भी लेगी। बधियाकरण के बाद कुत्तों को टैगिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए प्रस्ताव पास कर दिया गया है। धांगड़ या इसके आसपास के गांव में जमीन पर बाड़ा बनाया जाएगा और यहां पर इनका बधियाकरण करवाया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग से भी बातचीत हो चुकी है।

ऋषिकेश कुमार, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद
कुत्तों के बधियाकरण के लिए नगर परिषद की ओर से मैसेज आया था। हम पशु चिकित्सक उपलब्ध करवाने को तैयार हैं। पूरी निगरानी के आधार पर कुत्तों के बधियाकरण किया जाएगा व उनकी टैगिंग भी की जाएगी।
-डॉ. सुखविंद्र, उप निदेशक पशुपालन विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article