{"_id":"640a0fcd4822f9de470a8c07","slug":"pipelines-will-be-laid-to-deal-with-waterlogging-in-villages-fatehabad-news-c-21-1-75467-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांवों में जलभराव से निपटने के लिए बिछाई जाएंगी पाइप लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांवों में जलभराव से निपटने के लिए बिछाई जाएंगी पाइप लाइनें
विज्ञापन
सितंबर 2022 में हुई बारिश के कारण भट्टूकलां के खेतों में जमा पानी की फाइल फोटो।
फतेहाबाद। पिछले साल बारिश के कारण कई गांवों में हुए जलभराव को देखते हुए इस बार सिंचाई विभाग ने इन गांवों में जलनिकासी के प्रबंधों के लिए कमर कस ली है। फतेहाबाद सिंचाई विभाग की ओर से उपमंडल के छह गांवों में पाइल लाइन बिछाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इन गांवों में खेतों से आसपास के ड्रेन व नहरों तक पाइप लाइन बिछाई जाएंगी, ताकि बारिश के मौसम में खेतों में जलभराव न हो।
ज्ञात रहे कि पिछले साल 21 से 26 सितंबर को तीन दिन तक लगातार हुई बारिश के कारण जिले की दो लाख 17 हजार 235 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हो गई थी। यहां पर खेतों में एक से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। वहीं 28 गांव पानी से घिरे गए थे। यहां पर एक से पांच फुट तक पानी भर गया था। बारिश के कारण पिछले साल जिले के सात खंडों में दो लाख 17 हजार 235 एकड़ खेत पानी से भर गया था। वहीं 28 गांव इससे काफी प्रभावित हुए थे, जहां चार माह तक जलभराव रहा और यहां पर गेहूं की बिजाई भी नहीं हो पाई थी। संवाद
ये गांव हुए थे अधिक प्रभावित
जिले के फतेहाबाद खंड के गांव बड़ोपल, चिंदड़, एमपी रोही, शेखुपुर दड़ौली, खजूरी, बनावाली, भट्टूकलां, ठुइयां, रामसरा, ढाबीकलां, ढाबीखुर्द, नाढ़ोडी, धांगड़, भिरडाना, चनकोठी व खुंबर व रतिया के गांव जांडवाला सोतर, हड़ोली, मढ़ व भरपूर में बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ था। इस दौरान 78 हजार एकड़ नरमे की फसल खराब हो गई थी।
विज्ञापन
फतेहाबाद खंड के छह गांवों में पाइप लाइन बिछाने की योजना तैयार
पिछले साल बारिश के कारण हुए फसली नुकसान को देखते हुए इस बार सिंचाई विभाग ने फतेहाबाद खंड के छह गांवों में पाइप लाइन बिछाने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। इन गांवों में आरसी पाइप लाइन बिछाई जाएंगी और इनको आसपास की ड्रेन व नहरों से जोड़ा जाएगा। बारिश के समय खेतों से पानी सीधा नहरों व ड्रेनों में चला जाएगा, जिससे पानी खेतों में नहीं रूकेगा। फिलहाल गांव बड़ोपल, एमपी रोही, शेखुपुर दड़ौली, खूजरी जाटी, बनावाली व भट्टूकलां के लिए इसका एस्टीमेट तैयार किया गया है।
कोट
पिछले साल हुई भारी बारिश की वजह से जिले के अनेक गांवों व खेतों में जलभराव हो गया था। इसी को लेकर अब फिलहाल छह गांवों में बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी, क्योंकि यह गांव सेमग्रस्त क्षेत्र में आते हैं। इसका एस्टीमेट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। इसके बाद अन्य गांवों में यह स्कीम लाई जाएगी।
-मनदीप बेनीवाल, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, फतेहाबाद।