फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pipeline will be laid again till Rangoi drain with Rs 41 crores

Fatehabad News: 41 करोड़ से फिर डाली जाएगी रंगोई नाले तक पाइपलाइन

Fri, 27 Dec 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pipeline will be laid again till Rangoi drain with Rs 41 crores
फतेहाबाद। शहर में से बारिश पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा दो साल पहले चिल्ली झील से रंगोई नाले तक करीब 8 करोड़ की लागत से पाइप लाइन डाली थी। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की लापरवाही से ये प्रोजेक्ट दो मानसून बारिश भी नहीं झेल पाया है और फेल हो गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने खुद माना है ताकि बारिश पानी निकासी को लेकर जो डिजाइन तैयार किया गया था वह क्षमता के अनुसार नहीं था। अब जनस्वास्थ्य विभाग चिल्ली झील से रंगोई नाले तक दोबारा से बड़ी पाइप लाइन डालेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने दोबारा से प्रस्ताव तैयार किया है। चिल्ली झील से रंगोई नाले तक 1400 एमएम की पाइप लाइन डाली जाएगी, पहले 500 एमएम क्षमता की पाइप डाली गई थी। इसके अलावा पाइप लाइन को फोरलेन बाइपास होते हुए रतिया रोड से रंगोई नाले तक ले जाया जाएगा। ये करीब 7 किलोमीटर तक रहेगी। स्टोरम डिस्पोजल टैंक पर मोटरें भी बदली जाएंगी। इस प्राेजेक्ट पर करीब 41 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे शहर की होती है पानी निकासी
शहर के धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड, पुरानी तहसील चौक, भीमां बस्ती, जवाहर चौक, तुलसीदास चौक क्षेत्र, रतिया गेट क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी न होने के चलते नगर परिषद ने जनस्वास्थ्य विभाग को 8 करोड़ रुपये दिए थे। जनस्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन अधिकारियों ने आनन-फानन में डिजाइन तैयार करके चिल्ली झील से रंगोई नाले तक पाइप लाइन बिछा दी। लेकिन मानसून में प्रेशर ज्यादा होने के कारण पाइपें फट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed