फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pipe line leading to water house in Fula closed, villagers yearn for canal water

Fatehabad News: फूला में जलघर को जाने वाली पाइप लाइन बंद, ग्रामीण नहरी जल को तरसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pipe line leading to water house in Fula closed, villagers yearn for canal water
रतिया। उपमंडल के गांव फूला के जलघर को नहरी पानी उपलब्ध करवाने वाली पाइप लाइन पिछले कुछ दिनों से बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बुधवार को इस समस्या को लेकर सरपंच सुनील कुमार को ज्ञापन देकर हल करवाने की मांग की। इसके बाद सरपंच सुनील कुमार जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी से मिले।
विज्ञापन

गांव फूला के ग्रामीण सुभाष चंद्र, सतबीर, सुखबीर, विनोद, महेंद्र, बलवंत, सुनील, विशंभर, राजेश भंडारी, राधेश्याम, कृष्ण, राजेंद्र, देवीलाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव फूला जलघर के लिए नहरी पानी की सप्लाई गांव अहरवा से होती है, जिसके लिए गांव अहरवा से गांव फूला तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी पानी की पाइप लाइन लगभग 4 साल पहले बिछाई गई थी। मगर पाइप लाइन में पिछले काफी समय से मिट्टी भर जाने के कारण नहरी पानी फूला जलघर में बहुत काम आ रहा था।
विज्ञापन

अब पाइप लाइन बिल्कुल बंद हो गई है। जिस कारण जलघर में नहरी पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और नहरी पानी जलघर तक नहीं पहुंच पा रहा है। उपमंडल अधिकारी आंचल जैन ने बताया कि नहरी पानी की पाइप लाइन बंद होने की सूचना मिली है। जेई को तुरंत समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed