फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Piles of garbage in Fatehabad city

Fatehabad News: फतेहाबाद शहर में दो दिन से सफाई नहीं, लगे कचरे के ढेर

Mon, 07 Oct 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in Fatehabad city
फतेहाबाद। शहर में दो दिन से सफाई नहीं हो सकी। इससे कचरे के ढेर लगे हैं। मुख्य बाजार में रविवार को पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया। वार्डों में भी सफाई न होने के कारण कचरे के ढेर रहे। करीब 50 टन कचरे का उठान नहीं हो पाया। शनिवार को मतदान और रविवार को छुट्टी होने के कारण सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शहर से रोजाना 35 टन तक कचरा निकलता है लेकिन शनिवार को घरों से उठान हुआ लेकिन बाजार में सफाई न होने के कारण कचरे का संग्रह स्थल से उठान नहीं हो पाया। ऐसे में सोमवार को सफाई कर्मचारी काम पर लौटेंगे और सफाई शुरू होगी। कूड़े के ढेर लगने के कारण कर्मचारियों को भी सफाई के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

- हंस मार्केट-थाना रोड पर फैली गंदगी :
शहर के हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक, धर्मशाला रोड पर सड़क पर सफाई न होने से कचरे के ढेर लग चुके हैं। सड़क पर भी रविवार को गंदगी फैली रही। पैदल गुजरने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हंस मार्केट में सब्जी की रेहड़ियों के अलावा कपड़े और किराना स्टोर की दुकानें भी हैं। वहां सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए रोजाना आते हैं। थाना रोड पर रविवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed