फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Petition filed against Britannia Company canceled

Fatehabad News: ब्रिटानिया कंपनी के खिलाफ दायर याचिका रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Petition filed against Britannia Company canceled
फतेहाबाद। उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ब्रिटानिया कंपनी के खिलाफ डाली गई याचिका को सबूतों के अभाव में रद्द कर दिया। आयोग के अनुसार, उपभोक्ता ने केवल लिखित शिकायत दी, जबकि अन्य कोई सबूत पेश नहीं कर पाया। इसलिए याचिका को रद्द किया जाता है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के रवि ढाका ने उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में 12 जून 2019 को याचिका दायर की थी। याचिका में रवि ढाका ने बताया कि उसने अपने बच्चों को भेजकर शहर की एक दुकान से ब्रिटानिया कंपनी का बिस्कुट का पैकेट 110 रुपये देकर मंगवाया था। इस पैकेट पर वजन 66 ग्राम लिखा था, लेकिन शक होने पर जब उसने इसे तुलवाया तो यह 46 ग्राम निकला। कंपनी की ओर से आयोग में पेश हुए एडवोकेट योगेश गुप्ता ने बताया कि याची ने केवल लिखित शिकायत दी है और उसके पास इस बात का सबूत नहीं है कि बिस्कुट का वजन कम था या ज्यादा। आयोग के अध्यक्ष राजबीर सिंह, सदस्य हर्ष मेहता व केएस निरानिया ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद याचिकाकर्ता की याचिका रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed