फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Person tried to commit suicide in Jhalaniya village of Fatehabad

Fatehabad: पंचायत चुनाव में उम्मीदवार को वोट नहीं दिया तो डाला दबाव, मानसिक परेशानी में युवक ने निगला जहर

Fri, 02 Dec 2022 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 03:48 PM IST
सार

जगदीश के भाई सोहन लाल ने बताया कि उसके भाई ने पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए खड़े एक उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। इसका पता उन्हें चल गया। इसके चलते आरोपी उम्मीदवार व उसके साथी जगदीश पर दबाव डालने लगे और मानसिक रूप से परेशान करने लगे।
 

विज्ञापन
Person tried to commit suicide in Jhalaniya village of Fatehabad
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहाबाद के गांव झलनियां में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 40 वर्षीय जगदीश को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। जगदीश के भाई ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में उम्मीदवार को वोट नहीं दिया था, इसी रंजिश में आरोपी उम्मीदवार व उसके समर्थक दबाव डाल रहे थे। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसके भाई जगदीश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

विज्ञापन

          
वहीं जगदीश की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले के मुताबिक जगदीश के भाई सोहन लाल ने बताया कि उसके भाई ने पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए खड़े एक उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। इसका पता उन्हें चल गया।
विज्ञापन


इसके चलते आरोपी उम्मीदवार व उसके साथी जगदीश पर दबाव डालने लगे और मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसी परेशानी के चलते उसके भाई जगदीश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसने अपने बेटे को बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed