फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Person found dead in front of Jakhal bus stand

जाखल बस स्टैंड के सामने मृत मिला व्यक्ति

Wed, 21 Apr 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Person found dead in front of Jakhal bus stand
जाखल मंडी स्थित बस स्टैंड के सामने बुधवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान जाखल खंड के गांव तलवाड़ा निवासी 43 वर्षीय मक्खन सिंह के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को बस स्टैंड के सामने बने शराब ठेका पर वह शराब लेने के लिए आया था। इसके बाद सुबह यहां पर मृत पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि उसे शाम को यहां पर घूमते हुए देखा था। घटना की जानकारी मिलते ही जाखल पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मृतक की पहचान करने के लिए कहा, जिस पर लोगों ने बताया कि यह गांव तलवाड़ा का निवासी है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed