फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   person died due to electric shock while trying to start his motor In Fatehabad

Fatehabad: पानी की मोटर चलाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत, पांच दिन बाद आई थी सप्लाई; गांव बीघड़ की घटना

Wed, 26 Jun 2024 11:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Jun 2024 11:08 AM IST
सार

मृतक कृष्ण के पड़ोसी महेंद्र ने बताया कि गांव बीघड़ में नई पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके चलते पानी की सप्लाई कई दिनों से बाधित चल रही है। बुधवार सुबह पानी की सप्लाई आने की सूचना मिली तो कृष्ण मोटर चलाने लगा तो उसे अचानक करंट लग गया।

विज्ञापन
person died due to electric shock while trying to start his motor In Fatehabad
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव बीघड़ में बुधवार सुबह पानी भरने के लिए मोटर चलाते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया। करंट लगने से गंभीर हुए व्यक्ति 45 वर्षीय कृष्ण को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पांच दिन बाद पानी की सप्लाई आई थी और सुबह साढ़े 6 बजे जैसे ही कृष्ण मोटर चलाने लगा तो उसे करंट लग गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम नागरिक अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। मामले के मुताबिक मृतक कृष्ण के पड़ोसी महेंद्र ने बताया कि गांव बीघड़ में नई पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके चलते पानी की सप्लाई कई दिनों से बाधित चल रही है। बुधवार सुबह पानी की सप्लाई आने की सूचना मिली तो कृष्ण मोटर चलाने लगा तो उसे अचानक करंट लग गया। करंट लगने से कृष्ण की हालत बिगड़ गई और नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed