फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People were upset due to dust storm, the temperature did not decrease

धूलभरी आंधी से लोग हुए परेशान, तापमान में नहीं आई कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
People were upset due to dust storm, the temperature did not decrease
फतेहाबाद में आसमान में छाए हल्के बादल। - फोटो : Fatehabad
फतेेहाबाद। फतेहाबाद में मंगलवार को भी तापमान ह्यमें कोई कमी नहीं देेेखी गई। हालांकि दिन में धूलभरी आंधी चलने व आसमान में हल्के बादल छाने से लोगों को उम्मीद हुई थी कि गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर सूर्यदेव ने अपना प्रचंड रुख अख्तियार कर लिया। जिससे फिर से तपन बढ़ गई और लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। उमस भी बढ़ने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून से मौसम परिवर्तनशील होगा और प्री मानसून का आगाज संभव है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में मंगलवार का दिन लोगों के लिए चिपचिपाहट भरा रहा। भयंकर गर्मी सेे लोग परेशान रहे। सुबह से लेकर दोपहर तक 21 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलती रही, जिससे जनजीवन भी अस्त व्यस्त दिखाई दिया। घरों में रेत की परत जमी दिखाई दी। रेत गिरने से बाजार में इधर-उधर घूम रहे लोग भी काफी परेशान रहे। एक ओर रेत के कण उन पर गिर रहे थे, दूसरी ओर पसीने से तरबतर वह बार-बार मुंह आदि धोते देखे गए। हालांकि कुछ देर के लिए आसमान में हलके बादल भी आए, लेकिन दोपहर बाद यह भी छंट गए। जिससे पारे ने फिर भयंकर रूप ले लिया। फतेेहाबाद में मंगलवार का तापमान भी अधिकतम 42 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री आंका गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी तपिश बढ़ेगी। वीरवार को धूलभरी आंधियां चलने की आशंका है और 20 जून तक बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed