फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People were hot before Nautpa, scorching heat in the afternoon

Fatehabad News: नौतपा से पहले तपे लोग, दोपहर में झुलसा रही भीषण गर्मी

Mon, 22 May 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
People were hot before Nautpa, scorching heat in the afternoon
फतेहाबाद के थाना रोड पर भयंकर गर्मी में सिर पर दुपट्टा ओढ़कर गर्मी से बचने के प्रयास में युवतिय
फतेहाबाद। नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी झुलसाने लगी है। 25 मई से नौतपा शुरू होने हैं, लेकिन इससे पहले ही गर्मी के कारण लोग त्रस्त दिखाई दे रहे हैं। फतेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी अब 26.2 डिग्री सेल्सियस है। लू चलने से लोग दोपहर के समय अधिक परेशान दिखाई दिए। 25 मई से शुरू होकर नौतपा आठ जून तक चलेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषी बाबूलाल शर्मा बताते हैं कि शास्त्र में बताया गया है कि जब भी कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता तो इसका प्रभाव न केवल राशियों पर पड़ता है, बल्कि वातावरण, देश और दुनिया में चल रही गतिविधियों पर भी पड़ता है। ज्येष्ठ मास में सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करेंगे, जिससे 9 दिन का नौतपा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है। सूर्यदेव इस नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश करेंगे और शुरुआत के 9 दिन तेज गर्मी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में घर से निकलें तो सिर जरूर ढकें
फिजिशियन डॉ.मनीष टूटेजा कहते हैं कि गर्मी बढ़ने के कारण बुजुर्गों व बच्चों का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चों व बुजुर्गों को धूप में न निकलने दें। लू लगने से दोनों की सेहत खराब हो सकती है। दोपहर को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। इस दौरान सिर पर कपड़ा जरूर डालें ताकि गर्मी से कुछ बचाव हो सके। गर्मी से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।

20 रुपये में मिल रही लस्सी
गर्मी के बीच वीटा ने लस्सी के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। वीटा की लस्सी अब 18 रुपये में आधा लीटर की बजाय 20 रुपये में मिलेगी। लस्सी की डिमांड इन दिनों अधिक दिखाई दे रही है।


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से 23 मई रात्रि व 24 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक तथा हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 25 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 26 मई से 28 मई को भी बीच-बीच में बादलवाही तथा हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed