फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People troubled by humid heat, weather will change from today

Fatehabad News: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज से बदलेगा मौसम

Sat, 27 Jul 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
People troubled by humid heat, weather will change from today
फतेहाबाद। जिले में पिछले करीब 20 दिनों से बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। इस कारण शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान के कारण गर्मी से परेशान लोग बारिश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को सूर्याेदय के साथ ही तेज धूप से आम जन को परेशानी को सामना करना पड़ा। उमस भरी से राहत पाने के लिए लोगों को कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले के किसान बृजलाल, दिनेश, आत्माराम, प्रेम कुमार और रामनिवास आदि ने बताया कि बारिश की कमी के कारण फसलों में अधिक सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। फिर भी फसल मुरझा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
राज्य में बारिश होने की तैयारी है। इस कारण 27 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। बीच-बीच में तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे दिन के तापमान में गिरावट रहेगी। - डॉ. मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed