फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People of the state are unhappy with Congress and BJP, people of one party have closed shop: Abhay Chautala

कांग्रेस और भाजपा से प्रदेश की जनता दुखी, एक पार्टी की जनता ने दुकान बंद की : अभय चौटाला

Sun, 04 Jan 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
People of the state are unhappy with Congress and BJP, people of one party have closed shop: Abhay Chautala
फतेहाबाद के सेतिया पैलेस में इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मौ
फतेहाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सिरसा रोड स्थित सेतिया पैलेस में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से प्रदेश की जनता दुखी है और एक पार्टी की दुकान जनता ने बंद कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री संपत सिंह का अभिनंदन करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की तरह इनके आशीर्वाद की पार्टी को जरूरत है। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है। पूर्व मंत्री संपत सिंह ने कहा कि, मुझे पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदेशभर में कार्यकर्ता जहां बुलाएंगे, वहां जरूर जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने खरक पूनियां के अमित की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ये गांवों में जाकर पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ रहा है और वीडियो कॉल पर बात करवा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह कड़ी मेहनत कर पुराने कार्यकर्ताओं को दोबारा पार्टी से जोड़े। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 2029 में इनेलो एक बार फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, शेर सिंह बड़शामी, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, प्रकाश भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह, रानियां विधायक अर्जुन चौटाला और डबवाली विधायक आदित्य चौटाला, पूर्व विधायक समालखां भरत सिंह छोकर, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
------
भाजपा नेताओं को दिए जा रहे हैं कॉलोनियों को काटने के लाइसेंस

अभय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दोनों हाथों से लोगों को लूटने में लगी है। भाजपा के लोग जहां अवैध कालोनियां काटकर जेबें भर रहे हैं वहीं दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कालोनियां काटकर सस्ते प्लॉट देने के नाम पर लाखों के प्लॉट बेचकर लोगों को ठगा जा रहा है। चौटाला ने हांसी के विधायक विनोद भ्याणा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उसका भाई बिठा दूंगा, जो प्रेस काॅन्फ्रेंस करके सारी बात बताएगा। अब कहता है, मेरा बेटा कॉलोनी काट रहा है। उसके पास कहां से पैसा आ गया। चौटाला ने कहा कि फतेहाबाद में भी विनोद कॉलोनी काट रहा है। इसमें पूर्व विधायक दुड़ाराम भी पार्टनर है। हर जिले में कॉलोनियां कट रही हैं। इसके लिए पार्टी की टीम गठित करूंगा, जो पूरे प्रदेश में जाकर जानकारी लेगी। एक-एक आदमी का डॉक्यूमेंट्स के साथ नाम उजागर करेंगे।


---

हुड्डा और जजपा पर भी कसा तंज

चौटाला ने कहा कि बापू-बेटे की जोड़ी ने भाजपा सरकार को बनाने में पूरी भूमिका निभाई। इनके भी पाप का घड़ा भर चुका है। जमीन घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। ये भी जेल जाएंगे। जननायक जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी दुकान जनता ने बंद कर दी है। लोग ताला भी तोड़कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed