फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People of Kharakhedi reached Samadhan Camp, informed DC about the problem of buses.

Fatehabad News: समाधान शिविर में पहुंचे खाराखेड़ी के लोग, डीसी को बसों की समस्या बताई

Thu, 20 Feb 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
People of Kharakhedi reached Samadhan Camp, informed DC about the problem of buses.
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के लगे समाधान ​शिविर में ​शिकायत देने पहुंचे गांव खारा खेड़ी से ग्रामीण
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव खाराखेड़ी के ग्रामीणों ने बस की कमी की समस्या को देखते समाधान शिविर पहुंचे। लोगों ने समस्या के समाधान को लेकर डीसी को गुहार लगाई है।
विज्ञापन


समाधान शिविर में पहुंचे ग्रामीण जोगिंद्र, सुरेंद्र, अशोक, राजेश, रोहित, प्रवीण व ईश्वर आदि ने बताया कि ग्रामीण बस सुविधा को लेकर काफी परेशान हैं। गांव के बस स्टैंड पर बसों के न रुकने के कारण छात्रों और ग्रामीणों को रोजाना दिक्कत होती है। बस न आने के कारण लोग अपने काम पर समय से नहीं पहुंच पाते, वहीं विद्यार्थियों को भी स्कूल व कॉलेज जाने के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सुबह के समय ग्रामीण व विद्यार्थी जैसे-तैसे पहुंच जाते हैं लेकिन शाम के बस का इंतजार करते-करते रात हो जाती है। कोई भी बस चालक व परिचालक बस में चढ़ने नहीं देते। अगर वे बस में सवार हो जाते हैं तो उसके बाद टिकट को लेकर विवाद हो जाता है। फतेहाबाद से गांव खारा खेड़ी जाना का किराया 15 रुपये है, जब परिचालक 20 रुपये लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बसा होने के बाद भी उन्हें परेशानी होती है। गांव में एक-एक घंटे के बाद बस आती है। अगर गांव के किसी भी व्यक्ति को दिल्ली या रोहतक जाना तो उसे निजी वाहन के सहारे 19 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर आना पड़ता है।

-------



ग्रामीणों ने फतेहाबाद, हिसार व सिरसा की बसों को रुकने की मांग रखी

समाधान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि फतेहाबाद से दिल्ली, गुरुगाम, रोहतक, फरीदाबाद व हिसार से डबवाली, ऐलनाबाद, बठिंडा, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ आदि रूटों पर जाने वाली बसें गांव खारा खेड़ी में नहीं रुकती। जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। वहीं अगर ग्रामीणों को हिसार या फतेहाबाद जाना है तो उसके लिए लोकल बसें एक-एक घंटे के बाद आती है। जिस कारण अधिकतर ग्रामीणों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों ने समाधान शिविर में दी शिकायत में मांग की है कि फतेहाबाद, सिरसा व हिसार डिपो की सभी बसों को गांव खारा खेड़ी के बस स्टैंड पर रोकने के निर्देश दिए जाए, ताकि उनकी यह समस्या दूर हो सके।


------

ई-टिकटिंग मशीनों में नहीं है गांव खारा खेड़ी का स्टॉप

- ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हिसार से गांव खारा खेड़ी जाने के लिए बस में चढ़ता है तो परिचालक उन्हें बस में चढ़ने नहीं देता। अगर चढ़ने देता तो परिचालक खारा खेड़ी के बजाय गांव से चार किलोमीटर दूर गांव बड़ोपल की टिकट के पैसे लेते हैं। जब परिचालक से इसको लेकर पूछते है तो वह कहते हैं आपके गांव का नाम मशीन में नहीं आता है, जिस कारण बड़ोपल की टिकट देते हैं। जो गांव के किराये से पांच रुपये अधिक है। यह एक तरह से उनके ऊपर आर्थिक भार है।

--------

समाधान शिविर में गांव खारा खेड़ी में बस की समस्या को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed