फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People gheraoed the city police station for not arresting the accused in the Lovepreet murder case

लवप्रीत हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने किया शहर थाने का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
People gheraoed the city police station for not arresting the accused in the Lovepreet murder case
रतिया शहर थाने का घेराव करने आए लोगों से बातचीत करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
रतिया। लवप्रीत हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से गुस्साए शहर के विभिन्न संगठनों के लोग रविवार देर रात्रि शहर थाने में पहुंचे। लोगों ने शहर थाने का घेराव करते हुए रोष जाहिर किया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लवप्रीत के हत्या आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकाल के लिए रोड जाम कर देंगे। बड़ी मुश्किल से शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी टेकचंद ने समझाते हुए लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

शहरवासियों ने कहा कि लवप्रीत हत्याकांड मामले में पुलिस ने अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की और किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा है। उन्होंने कहा कि जब शहरवासियों ने जाम लगाया था तो पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय मांगा गया था। मगर अब उससे भी ज्यादा समय हो गया है, फिर भी पुलिस ने किसी भी हत्या आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया, तीन टीमें दे रही हैं दबिश
मौके पर मौजूद कार्यवाहक थानाध्यक्ष टेकचंद ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने थानाध्यक्ष रूपेश चौधरी से प्रदर्शनकारियों की बात भी करवाई। इसके बाद शहरवासी घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवप्रीत हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। टीमें हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
-रूपेश चौधरी, प्रभारी, शहर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed