फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People are troubled by the garbage heap near the telephone exchange

Fatehabad News: टेलीफोन एक्सचेंज के पास कचरे के ढेर, लोग परेशान

Tue, 08 Jul 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the garbage heap near the telephone exchange
रतिया में टेलीफोन एक्सचेंज के पास पड़ा हुआ कचरा । स्रोत : जागरूक पाठक
रतिया। अनाज मंडी के पीछे टेलीफोन एक्सचेंज के पास लगे हुए कचरे के ढेर के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के ढेर से उठने वाली बदबू से लोगों को रहना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड 14 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी ने इस बारे में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। पार्षद ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर कचरे का ढेर नहीं हटाया गया तो मजबूरन वे नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना देने पर मजबूर होंगे। पार्षद गुरप्रीत ने बताया कि अनाज मंडी के पीछे टेलीफोन एक्सचेंज के पास नगर पालिका ने कचरे का डंपिंग प्वाइंट बनाया था।
विज्ञापन

सारे शहर का कचरा वहां पर इकट्ठा किया जाता था। पिछले कई दिनों से वहां से कचरा नहीं उठाया गया है। जिस कारण उठती दुर्गंध से अनाज मंडी और मॉडल टाउन निवासी बेहाल हैं। पार्षद के अनुसार वे इस बारे में कई बार अधिकारियों को मिल चुके हैं पर उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। नगर पालिका सचिव शुभम कुमार का कहना है कि कचरे का ढेर हटाने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed