फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People are ready to celebrate the new year, some will go to religious places and some will go to the mountains.

Fatehabad News: नया साल मनाने को लोग तैयार, कोई जाएगा धर्मस्थली तो कोई पहाड़ों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
People are ready to celebrate the new year, some will go to religious places and some will go to the mountains.
फतेहाबाद में होटल संचालकों की बैठक लेते डीएसपी जयपाल सिंह।
फतेहाबाद। नया साल मनाने को लोग तैयार हैं और इसे मनाने के लिए परिवार व सगे संंबंधियों सहित नए साल को यादगार बनाने की प्लानिंग बना रहे हैं। कोई इस बार खाटू श्याम व सालासर धाम की ओर जाने की सोच रहा है तो कई लोग वैष्णो देवी धाम का रूख करेंगे। इसके अलावा लोगों की हिल स्टेशनों पर जाने की प्लानिंग है। इस बीच पुलिस ने भी नया साल मनाने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। डीएसपी जयपाल सिंह ने भी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक कर नियमों के पालन की हिदायत भी दी।
विज्ञापन


फतेहाबाद से हर साल अनेक लोग नया साल शहर से बाहर जाकर मनाते हैं। धार्मिक विचारों के लोग खाटू श्याम, सालासर धाम व वैष्णो देवी मंदिर अपने परिजनों के साथ जाते हैं। लोग नए साल पर इस बार भी ऐसी ही प्लानिंग बना रहे हैं। फतेहाबाद से सालासर धाम के लिए तो सीधा रोडवेज बस भी जाती है। वहीं कई निजी बसें भी लोगों को खाटू श्याम व सालासर धाम के दर्शन करवाती हैं। कई लोग अपने परिजनों के साथ सीधे निजी वाहनों में भी धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। वहीं वैष्णों देवी के लिए टोहाना, हिसार व जाखल से ट्रेन पकड़ी जाती है। शहर के युवा भी न्यू ईयर ईव मनाने के लिए शिमला, मंसूरी व मनाली जाने की प्लानिंग बना रहे हैं। शहर के हरीश कुमार, सुरेश कुमार, माेहित ने बताया कि वह हर साल नया साल मनाने के लिए मंसूरी या मनाली जाते हैं, इस बार भी हमारा कार्यक्रम मंसूरी जाने का है। वहीं शहर के राजेश, रवि कुमार, कपिल सोनी ने बताया कि वह खाटू श्याम में नया साल मनाएंगे। वहीं महेश चोपड़ा ने बताया कि नए साल पर फतेहाबाद से एक बस रविवार को रवाना होगी, जो पहले दिन सालासर व सोमवार को खाटू श्याम में आएगी।
विज्ञापन

शहर के होटल व रेस्टोरेंट भी तैयार
नए साल को लेकर शहर के होटल व रेस्टोरेंट भी तैयार हैं। नए साल को लेकर बफे में विशेष छूट दी जा रही है। कई होटलों में संगीत कार्यक्रम के आयोजन भी किए जाएंगे। सेवन स्पाइसेज के मालिक अमित असीजा ने बताया कि नए साल पर उनके रेस्टोरेंट में विशेष छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------नववर्ष पर हुड़दंगबाजी करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिला पुलिस की टीमें मुस्तैद रहेंगी। संबंधित थाना प्रभारी भी अपने अधीन क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेट्रोलिंग करें और शरारती तत्वों पर निगरानी रखें। अगर कोई किसी प्रकार की अवैध गतिविधि होने पर तुरंत एक्शन लें। होटल मालिकों को अगर कोई आपके पास अवैध गतिविधि नजर आए तो उस बारे तुरंत पुलिस को डायल 112 पर सूचित करें।
- आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed