फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People are angry due to the breaking of the temporary culvert constructed on the drainage drain

Fatehabad News: निकासी नाले पर बनाई अस्थायी पुलिया टूटने से लोगों में रोष

Mon, 12 May 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
People are angry due to the breaking of the temporary culvert constructed on the drainage drain
निकासी नाले पर टूटी पुलिया को लेकर बुढ़लाडा रोड पर रोष जताते हुए दुकानदार ।
रतिया। बुढ़लाडा रोड पर बिजलीघर के सामने के दुकानदारों ने प्रशासन से नाले पर नई पुलिया बनवाने की मांग की है। दुकानदार रमेश कुमार सैनी, बंटी सैनी, शंटी सैनी, मिट्ठू, दीपक व अन्य दुकानदारों ने बताया कि नाले के दूसरी ओर काफी संख्या में दुकानें व घर आदि बने हुए हैं। इसके क्षतिग्रस्त होने से उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2023 में बाढ़ के दौरान नाले की सफाई करते समय पुलिया को तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नाले पर पुलिया बनाने की मांग भी उठाई लेकिन वह पूरी नहीं हुई। जिसके बाद दुकानदारों ने आवागमन करने के लिए अपने स्तर पर नाले के अंदर बड़े पाइप डालकर व ऊपर पोल और मिट्टी के बैग लगाकर अस्थायी पुलिया का निर्माण किया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि नगरपालिका की ओर से जब भी नाले में सफाई करवाई जाती है तब उक्त अस्थायी पुलिया को तोड़ दिया जाता है। सोमवार को भी जेसीबी से नाले की सफाई के दौरान उक्त पुलिया को नुकसान पहुुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि वे नगरपालिका सचिव, चेयरमैन, एसडीएम के समाधान शिविर में नाले पर नई पुलिया बनवाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed