फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People angry over sewer blockage burnt effigy of Panchayat Minister

Fatehabad News: सीवर ब्लॉक होने से नाराज लोगों ने फूंका पंचायत मंत्री का पुतला

Mon, 02 Oct 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
People angry over sewer blockage burnt effigy of Panchayat Minister
टोहाना में पंचायत मंत्री का पुतला फूंकते प्रदर्शनकारी।
टोहाना।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 11 में डेयरी से निकलने वाले गोबर के चलते सीवर ब्लॉक होने की समस्या से परेशान लोगों ने शहर के वाल्मीकि चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रदेश विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होगा वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों के अनुसार सरकारी नियमों के अनुसार शहर में डेयरियां नहीं होनी चाहिए और डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारी सुनीता, मनोज, विक्की, दीपक, राजेश, सोनू, सुनीता व सरोज ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में पशुपालकों द्वारा अवैध रूप से भैसों की डेयरी बनाई हुई है। डेयरी से निकलने वाला गोबर नालियों में फेंक दिया जाता है जिससे गली में सीवर ब्लॉक हो जाते हैं। ब्लॉक सीवर के चलते सारा गंदा पानी रोड पर उनके घरों के बाहर आ जाता है, जिससे बीमारियां फैल रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें आए दिन बच्चों के इलाज के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इस समस्या को लेकर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा से भी मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक डेयरियों पर कोई पाबंदी नहीं लगी है।
विज्ञापन



नियमानुसार शहर में नहीं हो सकती डेयरी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार शहर में डेयरियां नहीं होनी चाहिए। डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाना चाहिए, मगर टोहाना नगर परिषद के अधिकारी इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण उन्हें मजबूर होकर विरोध-प्रदर्शन करना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सप्ताह पहले दो घंटे किया था रोड जाम

वार्ड नंबर 11 के लोगों ने करीबन एक सप्ताह पहले 23 सितंबर को भी वाल्मीकि चौक पर दो घंटे रोड जाम कर प्रदर्शन किया था। उस समय नगर परिषद के ईओ संदीप सोलंकी ने आश्वासन दिया था कि दो दिन बाद डेयरी संचालकों पर कार्रवाई होगी लेकिन सीवर ब्लॉक की समस्या का स्थायी समाधान नही कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed