{"_id":"6681c2c748a8873f4a0962c9","slug":"pension-made-online-for-16-and-a-half-thousand-beneficiaries-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-118726-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: साढ़े 16 हजार लाभार्थियों की ऑनलाइन बनी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: साढ़े 16 हजार लाभार्थियों की ऑनलाइन बनी पेंशन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्थानीय डीपीआरसी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर योजनाओं के लाभार्
फतेहाबाद। अब घर बैठे ही पात्र व्यक्तियों की पेंशन, राशन कार्ड इत्यादि बन रहे हैं और उन्हें कार्यालय के चक्कर काटने से निजात मिली है। जिले में साढ़े 16 हजार लाभार्थियों की ऑनलाइन सिस्टम से पेंशन बनी है। सांसद सुभाष बराला स्थानीय डीपीआरसी हॉल में नये लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण व डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
कार्यक्रम में फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम व रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर विभिन्न लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ के प्रमाण पत्र भी सौपे गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह पानीपत से सीधा जुड़े। फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने कहा कि आज प्रदेश का ऐतिहासिक दिन है कि लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश के लाखों लोगों को घर बैठे ही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिला रहा है। रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि जहां प्रदेश में अपार विकास हो रहा है वहीं जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल नरवाल, एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जिप सीईओ सुरेश कुमार, अशोक जाखड़, सुभाष बिश्रोई, नरेश गोयल, सुभाष सिवाच, परमजीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम ने जिले की लाभार्थी से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद की लाभार्थी मंजू बाला से सीधा संवाद करके उनकी बनाई गई पेंशन के बारे में जानकारी ली। मंजूबाला ने बताया कि उसकी ऑनलाइन सिस्टम से अपने आप पेंशन बन गई है। उसे कहीं जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
ऑनलाइन माध्यम से 16 हजार 541 लाभार्थियों की बनी पेंशन
जिला में ऑनलाइन माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 16 हजार 541 नागरिकों की पेंशन स्वत: बन गई है। इनमें से 14497 वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, 675 दिव्यांग सम्मान भता योजना, 1242 विधुर/अविवाहित पेंशन तथा 127 विधवा सम्मान भत्ता योजना शामिल है। जून माह में स्वत: ही 3710 लाभार्थियों की पेंशन बनाई गई है, जिनमें से 2923 वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, 193 दिव्यांग सम्मान भत्ता योजना, 349 विधुर/विवाहित वित्तीय सहायता तथा 245 विधवा सम्मान भत्ता योजना के लाभार्थी शामिल है। जिला में अब कुल एक लाख 49 हजार 497 लाभार्थी हो गए है इनमें से 87 हजार 184 वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, 10 हजार 998 दिव्यांग सम्मान भत्ता योजना, 38 हजार 8 विधवा पेंशन, 9 हजार 745 आश्रित बच्चों, 1738 लाडली योजना, 546 स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चे, 4 ट्रांसजेंडर, 1231 विधुर व अविवाहित, 42 कैंसर की तृतीय व चतुर्थ स्टेज के मरीज व एक दुर्लभ बीमारी लाभार्थी को पेंशन मिल रही है।