फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Payments worth 32 crore rupees to farmers are stalled.

Fatehabad News: किसानों का 32 करोड़ का भुगतान अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Payments worth 32 crore rupees to farmers are stalled.
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखीं धान की बोरिया व ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर धान की खरीद प्रक्रिया बारिश होने के बाद धीमी हो गई है। हालांकि मंडियों में धान का उठान जारी है। इससे अभी तक खरीद की हुई फसल में से 52319 मीट्रिक टन का उठान हुआ है जो कि कुल खरीद की हुई फसल का 49 फीसदी है।
विज्ञापन

उठान में तेजी के बाद आढ़तियों व किसानों को अनाज मंडी से अटी मंडी से राहत मिली है। उठान में देरी से जिले के 7877 किसानों का करीब 53 करोड़ रुपये भुगतान अटका है। भुगतान न होने से परेशान किसानों ने बताया कि उनको को फसल कटाई का खर्च देना है। भुगतान हो जाता है तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से धान की कटाई का काम प्रभावित हुआ है। किसानों ने एक बार धान में नमी मात्रा बढ़ने पर कटाई का काम बंद कर दिया है। इससे अनाज मंडियों में धान की आवक में कमी आई है। वीरवार को जिले की अनाज मंडियों में 17239 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। जिले में अभी तक कुल 82733 मीट्रिक टन फसल की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमी की मात्रा में 25 फीसदी तक छूट दी जाए : बारिश होने के बाद रात्रि के समय ओस का पानी गिरने का लगा है। इससे फसलों में नमी की मात्रा बढ़ रही है। सरकार की ओर से 17 फीसदी तक की नमी की फसल की खरीद की जा रही है। इससे किसानों को या तो सस्ते दामों पर फसल बेचनी पड़ रही है या फिर कई-कई दिनों तक फसल की बिक्री होने का इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि नमी की मात्रा में 25 फीसदी तक छूट दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed