{"_id":"68223be8c893dfeeee09fc27","slug":"payment-has-been-made-for-9913-percent-of-wheat-purchased-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133708-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खरीद की गई 99.13 प्रतिशत गेहूं का किया जा चुका भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खरीद की गई 99.13 प्रतिशत गेहूं का किया जा चुका भुगतान
Mon, 12 May 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर खरीद की गई 99.13 प्रतिशत गेहूं की फसल का भुगतान किया जा चुका है। जिले में 47,094 किसानों की 6,46,110 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसके एवज में विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 1514.41 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि फूड सप्लाई ने 226.48 करोड़ रुपये, हैफेड ने 725.00 करोड़ रुपये, एचडब्ल्यूसी ने 509.27 करोड़ रुपये तथा एफसीआई ने 53.66 करोड़ रुपये किसानों को भुगतान किया है। मंडियों से अभी तक 97.50 प्रतिशत गेहूं की फसल का उठान किया जा चुका है। अब तक 6,29,963 मीट्रिक टन गेहूं का उठान अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से किया जा चुका है। जिसमें से फूड सप्लाई ने 93,395 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2,98,961 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 2,15,641 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 21,965.998 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले की सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक 6,46,110 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जिसमें से फूड सप्लाई ने 93,844 मीट्रिक टन, हैफेड ने 308708 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 221431 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 22126.998 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। सरकार ने गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।