{"_id":"65aab55218917cda9d0f527b","slug":"patwaris-extend-strike-till-25th-january-people-are-getting-worried-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-11570-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पटवारियों ने बढ़ाई 25 जनवरी तक हड़ताल, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पटवारियों ने बढ़ाई 25 जनवरी तक हड़ताल, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
फतेहाबाद। पटवारियों की 3 जनवरी से जारी हड़ताल को अब और आगे बढ़ा दिया गया है। पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन ने इसे 25 जनवरी तक बढ़ाने का एलान किया है। पटवारियों की हड़ताल के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के अनेक लोगों के काम अधर में लटक गए हैं। अब तो जेल से जमानत लेने के लिए फर्द पर पटवारियों के हस्ताक्षर न होने के कारण हवालातियों को भी जमानत नहीं मिल पा रही है।
पटवारी व कानूनगो अपनी मांगों को लेकर 3 जनवरी से हड़ताल पर चल रहे हैं और लघु सचिवालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर बैठे हैं। पटवारियों ने 19 जनवरी तक हड़ताल को बढ़ाया था, लेकिन उनकी मांगों पर कोई गौर न होने के कारण अब पटवारियों व कानूनगो ने अपनी हड़ताल को 25 जनवरी तक बढ़ा दिया है। जिससे लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई है। पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल के कारण करीब 12 कराेड़ रुपये का राजस्व का नुकसान हो चुका है। वहीं सबसे बड़ी समस्या उन ग्रामीणों को हो रही है, जिनको बैंक लोन लेने के लिए रजिस्ट्री करवानी हैं, लेकिन पटवारी की तस्दीक के बिना उनकी जमीन की रजिस्ट्री बैंकों के नाम नहीं हो पा रही है और वह लोन से वंचित हो रहे हैं। जिले में अब तक 3500 रजिस्ट्री के आवेदन आ चुके हैं, लेकिन सिर्फ 81 रजिस्ट्री ही हो पाई है। यह वह रजिस्ट्री हैं, जिनके पहले टोकन कट गए थे और हड़ताल से पहले पटवारियों ने इसकी तस्दीक कर दी थी। इसके अलावा उन लोगों के लिए भी मुसीबत बन गई है, जो किसी कारण से जेल में या तो सजा काट रहे हैं अथवा हवालाती हैं। उनकी जमानत के लिए जमीन की फर्द पर पटवारियों की तस्दीक व हस्ताक्षर न होने के कारण उनको जमानत या पेरोल नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को भी पटवारी व कानूनगो धरने पर बैठे रहे, जिनको रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया।
कोट
सरकार हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। 3 जनवरी को हमने वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर हड़ताल आरंभ की थी, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। 19 जनवरी तक हड़ताल को बढ़ाया गया था, लेकिन सरकार की बेरुखी के चलते अब हड़ताल को 25 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
मंगतराम कानूनगो, प्रवक्ता पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन।