फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patwaris did not start the work of additional Patwar circle for 15 days

Fatehabad News: पटवारियों ने 15 दिनों से शुरू नहीं किया अतिरिक्त पटवार सर्कल का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Patwaris did not start the work of additional Patwar circle for 15 days
फतेहाबाद का जिला पटवार भवन।
फतेहाबाद। पिछले दिनों 370 पटवारियों पर लगे भष्ट्राचार के आरोप की लिस्ट जारी होने के बाद से दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा है। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी पटवारियों ने अतिरिक्त सर्कल का काम शुरू नहीं किया है। इस कारण रोजाना सैकड़ाें लोगों का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


पटवारियों के अतिरिक्त काम ने करने के कारण जिले के 125 गांवों का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनाने में भी काफी दिक्कत आ रही है। एसोसिएशन के अनुसार, जिले में पटवारियों के 161 पद हैं, लेकिन सभी 58 पटवारी ही पूरे जिले का काम चला रहे थे। एसोसिएशन की ओर से लिस्ट जारी करने के विरोध में पटवार खाने में तीन दिन तक काले बिल्ले लगाकर काम किया गया। राज्य कमेटी ने फैसला लिया था कि पूरे प्रदेश में सभी पटवारी अतिरिक्त कार्यभार छोड़कर सिर्फ अपने सर्कल का काम करेंगे।
विज्ञापन


ये काम हो रहे प्रभावित

- जमीन की फरद-इंतकाल।

- कृषि अधिकारियों के साथ मौका मुआयना।



- फसल खराबा, फसल खराबा मुआवजा वितरण।



- रेवेन्यू से संबंधित सभी कार्य और प्रशासनिक कार्यों में भागीदारी।

- गिरदावरी, जमाबंदी, डोमिसाइल।

- आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र।

- कोर्ट को रिकॉर्ड उपलब्ध कराना।

- जमानत पर रिकॉर्ड का ब्यौरा देना।

- मकान व जमीन पर लोन लेने संबंंधित काम।

विरोध के कारण लोग परेशान

पटवारियों के द्वारा करीब 15 दिनों से अतिरिक्त पटवार सर्कल का काम नहीं किया जा रहा, जिस कारण रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटवार भवन में काम करवाने के लिए रोहताश, रामफल, योगेश, सोनू, कमल आदि ने बताया कि वे फतेहाबाद पटवार भवन में कुछ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाने के लिए आए हैं। लेकिन पटवारियों ने ये काम करने से मना कर दिया है। इन दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------पिछले दिनों वायरल हुआ झूठा लेटर जब तक सरकार निरस्त नहीं करती, तब तक पटवारियों का आंदोलन चलता रहेगा। अगर सरकार को लगता है कि कोई भ्रष्ट है तो उसकी जांच कर उसे सजा मिलनी चाहिए। सभी पटवारी अपना काम कर रहे हैं। लेकिन अतिरिक्त हलकों का काम छोड़ दिया गया है। इससे संबंधित ज्ञापन पहले ही जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को दे दिया गया था। जब तक सरकार एसोसिएशन से बातचीत नहीं करती और प्रदेश कार्यकारिणी कोई फैसला नहीं लेगी, तब तक जिले के पटवारी एडिशनल सर्कल का काम नहीं करेंगे।

- सुरेश कुमार, जिला प्रधान, दी रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article