फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patwari sent to judicial custody, hearing on the petition of those seeking bail, now on 3

पटवारी को न्यायिक हिरासत में भेजा, जमानत मांगने वालों की याचिका पर सुनवाई अब 3 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Patwari sent to judicial custody, hearing on the petition of those seeking bail, now on 3
फतेहाबाद। विजिलेंस द्वारा रतिया एसडीएम सहित 6 लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप में दर्ज किए गए केस के मामले में गिरफ्तार आरोपी पटवारी मदनलाल को विजिलेंस ने 3 दिन की रिमांड अवधि खत्म होने केे बाद वीरवार को फिर से कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी पटवारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं वीरवार को इस मामले में नामजद एसडीएम भारत भूषण कौशिक, एसडीएम की पत्नी सारिका, कर्मजीत कौर व बाला सिंह की अग्रिम जमानत को लेकर दायर हुई याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई, लेेकिन अदालत ने जमानत को लेकर अब 3 जनवरी को सुनवाई करने का आदेश जारी किया। आरोपी पटवारी के बारे में भी जानकारी मिली है कि अदालत में आरोपी पटवारी पैसे लेने की बात से मुकर गया है। पटवारी ने कहा कि उस पर दबाव बनाकर काम करवाया गया। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जब विजिलेंस के अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाब मांगा तो विजिलेंस अधिकारी कई बिंदुओं पर जवाब देने में असहज दिखे। हालांकि अदालत अब 3 जनवरी को आरोपियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed