फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patwari and Kanungo worked by tying black bands on their arms

Fatehabad News: पटवारी और कानूनगो ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo worked by tying black bands on their arms
काली पट्टी बांधकर कार्य करते कानूनगों व पटवारी।
टोहाना। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित भ्रष्टाचार की लिस्ट को लेकर पटवारियों में रोष है। मंगलवार को कानूनगो व पटवारियों ने तीन दिवसीय प्रदर्शन के तहत काली पट्टी बांधकर कार्य किया तथा अपने अतिरिक्त चार्ज को छोड़ दिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त चार्ज छोड़ने के चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं पटवारियों ने सरकार से वायरल लिस्ट की जांच करने की मांग की है। ब्लॉक प्रधान प्रभु राम ने बताया कि पटवारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जो सूची वायरल की गई है वो पूरी तरह से गलत है। इसी के विरोध में काली पट्टी लगाकर कार्य किया किया जा रहा है।
विज्ञापन


पटवारियों ने कहा कि ऐसे लिस्ट को वायरल करके उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है जिसे वे सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाना चाहिए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इस विषय में 22 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी, जिसके बाद आगामी निर्णय प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रीतपाल, जसमेर, सुनील बंसल, रवि कुमार कानूनगो, कानूनगो बलवीर सिंह सहित पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed