Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patriotic songs filled the audience with enthusiasm and humorous poems

Fatehabad News: देशभक्ति के गीतों से भरा जोश, हास्य कविताओं से गुदगुदाया

Sun, 05 Oct 2025 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Patriotic songs filled the audience with enthusiasm and humorous poems
टोहाना। सीनियर सिटीजन सेवा समिति की ओररो विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन राम भवन में किया गया। इसमें हास्य कलाकार सुंदर कटारिया, प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र सिंगला, वीर रस कवि यश कंसल, गायिका मंजू चौहान एवं कवयित्री सविता गर्ग ने काव्य सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन

हास्य कलाकार सुंदर कटारिया द्वारा प्रस्तुति से हंस हंस कर लोटपोट हो गए। यश कंसल ने देशभक्ति एवं वीर रस की कविता के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। कवि सम्मेलन कार्यक्रम का संयोजन हास्य कवि सुरेंद्र सिंगला ने किया एवं मंजू चौहान ने देशभक्ति के गीतों से सबमें जोश भरा जबकि कवयित्री सविता गर्ग द्वारा हास्य एवं प्रेम रस की कविताओं के माध्यम से सभी का भरपूर मनोरंजन किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शिव सचदेवा, विनोद जैन, नरेश जैन, सुशील जैन, पार्षद एवं वकील सुभाष गर्ग, आर्य समाज अध्यक्ष विपिन बंसल तथा अवतार सिंह ने में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। सीनियर सिटीजन सेवा समिति के 80 वर्ष से अधिक नागरिकों का विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed