फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patients suffering from heat, no fan in waiting hall, chaos outside OPD

गर्मी से बेहाल मरीज, वेटिंग हॉल में पंखा नहीं, ओपीडी के बाहर अव्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from heat, no fan in waiting hall, chaos outside OPD
महिला रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर पंजीकरण के लिए लगी महिलाओं की भीड़। - फोटो : Fatehabad
नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी कक्षों के बाहर अव्यवस्था रही। ओपीडी कक्षों के बाहर धक्का-मुक्की रही तो कहीं वेंटिग शेड के नीचे मरीज गर्मी से बेहाल दिखे। सोमवार को अस्पताल में मरीजों की ओपीडी ज्यादा होने के कारण मरीजों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। यहां तक की शिशु रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मां-बाप बच्चों को उठाकर घंटों खड़े रहे। महिला रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर एएनसी पंजीकरण कक्ष के बाहर भी धक्का-मुक्की माहौल रहा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आम दिनों की तुलना में सोमवार को 150 से 200 ओपीडी ज्यादा रही। ओपीडी में आए मरीजों को संभालने को लेकर स्वास्थ्यकर्मी व्यवस्था नहीं कर पाए। यहां तक की पंजीकरण करवाने आई गर्भवती को भी बैठने की जगह नहीं मिली। नागरिक अस्पताल में सैंपल रिपोर्ट कक्ष के सामने बनाए गए वेटिंग शेड में मरीज गर्मी से बेहाल दिखे। कोई हाथ में ओपीडी स्लिप से खुद को हवा करता मिला तो कोई रुमाल से पसीना पोंछता हुआ मिला। पूरे शेड में मात्र एक ही पंखा लगा हुआ है।
विज्ञापन

बच्चे को गोद में लिए घंटे खड़े रहे मां-बाप
शिशु रोग कक्ष की ओपीडी के बाहर नवजात शिशु भी गर्मी से बेहाल दिखे। नवजात शिशुओं को गोद में लिए घंटों मां-बाप बारी का इंतजार करते रहे। यहां पर एक मरीज के भी बैठने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती पंजीकरण कक्ष के बाहर अव्यवस्था
नागरिक अस्पताल में गर्भवती पंजीकरण कक्ष के बाहर भी सोमवार को अव्यवस्था का माहौल रहा। यहां पर महिलाएं पहले पंजीकरण करवाने को लेकर धक्का-मुक्की करती दिखी। लेकिन यहां पर व्यवस्था संभालने वाला कर्मचारी तक तैनात नहीं था।
ईएनटी कक्ष के बाहर पंखा तक नहीं
नागरिक अस्पताल के ईएनटी कक्ष के बाहर मरीज गर्मी से बेहाल दिखे। कक्ष के बाहर मरीजों के बैठने के लिए एक ही बेंच है जबकि कई बार एक समय में मरीजों की संख्या 40 से 50 के बीच रहती है।
कोट
10 बजे सैंपल दिया, एक बजे तक रिपोर्ट नहीं आई
मैंने सुबह 10 बजे सैंपल दिया था, लेकिन एक बजे तक रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट लेने के लिए शेड के नीचे बैठे हैं लेकिन यहां पर एक ही पंखा होने के कारण बुरा हाल है। कम से कम बैठने की जगह पर तो व्यवस्था होनी चाहिए।
- मनोज कुमार, मरीज।
कक्ष के बाहर बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए
अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। इतनी भीड़ में बच्चों को कितनी देर लेकर खड़े हो सकते हैं। यहां पर पंखे की भी व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को मरीजों की सुविधा के लिए व्यवस्था करनी चाहिए।
- राजरानी, नवजात शिशु की मां।
कोट
अस्पताल में अगर कहीं पर पंखे की व्यवस्था करने की जरूरत है तो वह कर दी जाएगी। सोमवार को ओपीडी ज्यादा रहती है, वैसे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां व्यवस्था सुधारने की जरूरत है उसे ठीक किया जाएगा।

- डॉ. हमेश बंसल, कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल।

नागरिक अस्पताल में ईएनटी कक्ष के बाहर खड़े मरीज।

नागरिक अस्पताल में ईएनटी कक्ष के बाहर खड़े मरीज।- फोटो : Fatehabad

नागरिक अस्पताल में वेटिंग हॉल में लगा मात्र एक पंखा।

नागरिक अस्पताल में वेटिंग हॉल में लगा मात्र एक पंखा।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed