{"_id":"68a36890d96df5d06509193c","slug":"patients-in-hospital-are-suffering-from-heat-without-fans-struggling-for-medicines-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138768-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गर्मी से मरीज बेहाल, दवा के लिए जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गर्मी से मरीज बेहाल, दवा के लिए जद्दोजहद
Mon, 18 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में धूल-मिट@टी के बीच बारी का इंतजार करते हुए मरीजसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुली, लेकिन अव्यवस्था के चलते पर्ची कटवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवाई लेने तक मरीजों की मुश्किलें झेलनी पड़ीं। गर्मी और धूलभरे माहौल में मरीजों को अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर पर मरीजों के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। सोमवार को 1300 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।
मरम्मत कार्य बना परेशानी की वजह
अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर और गैलरी से पंखे हटा दिए हैं। साथ ही प्लास्टर तोड़ने का काम चल रहा है, जिससे अस्पताल परिसर में धूल-मिट्टी का माहौल बना हुआ है। पंखे न होने के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीज गर्मी में बेहाल दिखे। नागरिक अस्पताल में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य किए जा रहे हैं, जिन्हें एक माह में पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के तहत मरीजों के वाहनों के लिए पार्किंग एरिया भी विकसित किया जा रहा है, जिसमें शेड भी शामिल होगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्पताल भवन की दीवारों पर टाइल्स लगवाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि अस्पताल का भवन करीब 42 साल पुराना है।
-- -- --
लोक निर्माण विभाग की तरफ से अस्पताल के सुंदरीकरण के काम करवाए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से व्यवस्था बनाने के प्रयास जारी हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। - डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल