{"_id":"6140e8a68ebc3ebd4c1016a0","slug":"passport-made-in-tohana-by-giving-fake-address-case-registered-against-57-people-disclosed-in-police-re-verification-fatehabad-news-hsr6116905186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एड्रेस देकर टोहाना में बनाए गए पासपोर्ट, 57 लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस की रि-वेरिफिकेशन में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी एड्रेस देकर टोहाना में बनाए गए पासपोर्ट, 57 लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस की रि-वेरिफिकेशन में खुलासा
विज्ञापन
टोहाना में फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। पिछले साल फर्जी पासपोर्ट जारी होने का मामला सामने आने के बाद एसआईटी जांच में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पासपोर्ट की पुलिस री-वेरिफिकेशन में कई फर्जी पासपोर्ट मिले हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए जो एड्रेस दिए गए थे वह गलत मिले हैं। जिन लोगों ने एड्रेस देकर पासपोर्ट बनवाए है वह मौके पर नहीं मिले। अब इस मामले में टोहाना शहर थाना में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रभारी सुरक्षा शाखा निरीक्षक राजेंद्र सिंह की शिकायत पर 57 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस पूरे मामले में पुलिस की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है। पिछले साल फर्जी पासपोर्ट मामले का जो खुलासा हुआ था, उसमें टोहाना थाना में तैनात कई पुलिसकर्मियों की मिलीभगत मिली थी। इसके अलावा पासपोर्ट विभाग के कर्मचारी भी शामिल मिले थे। पिछले साल पुलिस इस मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत करीब 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब 56 लोगों के नाम सामने आए हैं जिन्होंने फर्जी पासपोर्ट बनवाए हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में टोहाना का अनिल भाटिया शामिल है, जो कि दो से ढाई लाख रुपये लेकर फर्जी पासपोर्ट बनवाता था।
पुलिस ने इन लोगों पर दर्ज किया मामला
टोहाना शहर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सुरक्षा शाखा प्रभारी की शिकायत पर मोनू सचदेवा, अनिल भाटिया, राजेंद्र सिंह, सिमरन देवगन, प्रमजीत सिंह देवगन, अमन देवगन, मनप्रीत देवगन, जगजीत सिंह, सुरजीत कौर, सतविंद्र सिंह, परमजीत कौर, सुरजीत कौर, हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, नंदकौर, सिमरप्रीत सिंह, गुनीत कौर, परमजीत सिंह देवगन, मनदीप देवगन, सिमरन देवगन, किरपाल सिंह, नैंसीकौर, असमित सिंह, जीत सिंह, गुरलीन कौर, पाल सिंह, भजन कौर, परमजीत कौर, जसनुर सिंह, भजन कौर अरोड़ा, हरविंद्र सिंह, परमिंद्र कौर, हरमीत कौर अरोड़ा, देवेंद्र सिंह अरोड़ा, शरण सिंह, जीत कौर, हरजीत कौर, प्रवीन कौर, सुरमिन कौर,जसराज सिंह, गुरलीन कौर, कुलदीप कौर, परमजीत सिंह, कुलतार सिंह, सनमीत कौर, हरमीत सिंह, परनीत सिंह, हरजीत कौर, केस्वां कौशिक, सुरबीर सिंह, कुलविंद्र कौर, सुखविंद्र सिंह, जीवन कुमार, सुरेंद्र भाटिया, परमजीत सिंह, सतपाल, ओमप्रकाश के खिलाफ धारा 120 बी, 198, 420, 467, 468, 471, 474 आईपीसी तथा 121 बी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पिछले तीन साल का रिकॉर्ड जांच रही है पुलिस
टोहाना में फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाने वाला गिरोह सामने आने के बाद एसआईटी ने पिछले करीब दो से तीन साल में जारी हुए पासपोर्ट की री-वेरिफिकेशन शुरू की है। इस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए टोहाना के फर्जी एड्रेस दे दिए गए जबकि वह यहां रहते नहीं है और उन्हें पासपोर्ट भी जारी कर दिए गए। जबकि पासपोर्ट वेरिफिकेशन में पुलिस गवाहों की भी आईडी लेती है।
कई बदमाशों के भी जारी हुए थे फर्जी पासपोर्ट
पिछले साल टोहाना में फर्जी पासपोर्ट का मामला उजागर होने के बाद जांच में सामने आया था कि कई बदमाशों के भी पासपोर्ट जारी हुए हैं। कई ऐसे बदमाशों के नाम सामने आए थे, जो कि जेल में बंद हैं और उनके टोहाना एड्रेस पर पासपोर्ट जारी हुए। जालंधर निवासी मनदीप उर्फ माना का भी टोहाना से पासपोर्ट जारी हुआ था। मनदीप पर मारपीट, हत्या का प्रयास, छीना-झपटी समेत 24 मामले चल रहे हैं।
पिछले साल कुछ पासपोर्ट फर्जी पाए गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। अभी इस तरह के पासपोर्ट पाए गए हैं। पुलिस टीम ने दोबारा वेरिफिकेशन की तो पासपोर्ट फर्जी पाए गए। इस संबंध में शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। ये लोग यहां के रहने वाले नहीं है, ये बाहर के हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
बिरम सिंह, डीएसपी, टोहाना
14 एफटीबीपी 23 बिरम सिंह, डीएसपी
-----